Saturday, May 10, 2008

मत करो नाकाम कोशिश ये मकाँ बचना नहीं

सोचा नही तो सोचो, उस देश का क्या हो
जिस देश का हर शख्स उसे लूट रहा हो
 जिस नाव के सवार उस में कर रहें हो छेद
 उस पार तक वो नाव फिर क्या खाक जायेगी
 मझधार तक पहुंचना भी किस्मत की बात है
साहिल के आस पास ही वो डूब जायेगी
 टांग लो तस्वीरें जितनी तुम हर इक दीवार पर
 यूँ छुपाने से दरारें और बढती जायेंगी
 दीवार की हर ईंट तक जा पहुँची है हर इक दरार
ये दरारें वो नही जो भरने से भर जायेंगी
 इन दरारों से हुई जर्ज़र दीवारें देखिए
 और कितने रोज़ तक, खुद को खड़ा रख पायेंगीं
 मत करो नाकाम कोशिश ये मकाँ बचना नहीं
 गिरती दीवारों पे छत भी कब तलक टिक पायेंगी
 गिरने दो या खुद गिरा दो ऐसे घर की हर दीवार
 अब नये मकान की बुनियाद रखी जायेगी
जब नये दरवाजे होंगें और नई नई खिडकियाँ
 तब कहीँ जाकर इस घर में रोशनी आ पायेगी

Friday, May 9, 2008

इस सच को ही सच मानते हो तो इससे बडा कोई झूठ नहीं

सब कह्ते हैं सच बोलो सच अन्त में जीत ही जाता है
मै कह्ता हूँ मत बोलो सच सुनना किस को भाता है
 सच क्या है इक नंगापन है नंगापन किसे सुहाता है
 नंगेपन को ढकने का हुनर बचपन से सिखाया जाता है
 सीधे सच्चे इन्सानों की यहाँ कोई बात नहीं सुनता
बातें सब सुनते है उसकी जिसे बात बनाना आता है
 गलत सही, यहाँ कुछ भी नहीं, जो ताकतवर है वही सही
 या शब्दजाल बुनकर जिसको, सही साबित होना आता है
 सत्यम बुर्यात प्रियम बुर्यात कैसे हो सकता है संभव
 सुना है सच कडवा होता है, कडवापन किसको भाता है
 कभी सोचा है कि सच को प्रिय किस तरह बनाया जाता है
 कुछ सच को छुपाया जाता है कुछ झूठ मिलाया जाता है
 इस सच को ही सच मानते हो तो इससे बडा कोई झूठ नहीं
 इस झूठे सच का पहला घूंट हमें घर में पिलाया जाता है

Thursday, May 8, 2008

अब तुम ही कहो, हम को, किस शख्स ने मारा है

जब तुम भी हमारे हो, और वो भी हमारा है 
तब तुम ही कहो, हम को, किस शख्स ने मारा है
शीशा ही नहीं टूटा, अक्स भी टूटा है
पत्थर किसी अपने ने, बेरहमी से मारा है
  उस पार जो पहुंचे है, किस्मत के सिकन्दर हैं
इस पार जो रह गये हैं, वो भी कुछ बेहतर हैं
उस शख्स की हालत का, अन्दाजा करो यारों
माझी ने जिसे लाकर, मझधार उतारा है
  उसका तो दिखावा था ,हम सच ही समझ बैठे
कश्ती भी हमारी है , माझी भी हमारा है 
कोई खोट तेरे दिल का, चेहरे से ना पढ़ पाया
तुमने अपना चेहरा, किस कदर संवारा है
  क्या लिखा किताबों में ,उसकी तो तुम जानो
मैं तो वो कहता हूँ ,जो मैने गुजारा है
जो जख्म हैं सीने पे ,दुश्मन की इनायत हैं
पर पीठ में ये खंजर, अपनो ने उतारा है
  अब तुम ही कहो हमको किस शख्स ने मारा है

Tuesday, May 6, 2008

हाँ लेकिन ये सच है तुम से प्यार बहुत करता हूँ

नहीं कहा है, नहीं कहुगा, मैं तुम पे मरता हूँ
हाँ लेकिन ये सच है तुम से प्यार बहुत करता हूँ
 तेरे नयना अच्छे लगते, तेरा चेहरा मुझ को भाता
 तुझ से बात करूँ तो, मन को अजब सकूँ सा है मिल जाता
 जब भी दिल में दर्द उठा है, बस तेरी ही याद आई
खुदा की बारी भी ऐसे में, अकसर तेरे बाद आई
 जी करता है, सब को छोड़ कर, पास तेरे मै आ जाऊँ
या फिर पंख लगा, तेरे संग, दूर कहीं मै उड़ जाऊँ
 पर ये सब कैसे कर पाऊँ सैयाद से डरता हूँ
 हाँ फिर भी ये सच है तुम से प्यार बहुत करता हूँ
 सूरज की गर्मी का मारा ढूंढे हर कोई छाया
प्यास लगे तो कौन नही है पास कुँए के आया
 मै भी तुम तक आ पहुंचा चाहे तो प्यास बुझा दो
 या फिर तुम भी निष्ठुर होकर प्यासा ही लौटा दो
तुम चाहो तो हर सकती हो मेरे मन की पीर
चिड़ी  चोंच भर ले गयी नदी न घट्यो नीर
 जितना तुम मुझ को भाती हो, काश मै तुम को भाता
 तो फिर इस जग में जीने का, अर्थ मुझे मिल जाता
 बस, इतनी सी चाहत है, कहने से डरता हूँ डरता हूँ
 क्योंकि, मै तुम से प्यार बहुत करता हूँ

शीशे के घरों में रहते हो और पत्थर फैंकते हो मुझ पर

जब दिल मे प्यार बचा ही नही  इक बार में रिश्ता खत्म करो
 बेजान हुए रिश्तों की लाश को मुझसे नहीं ढोया जाता
 जब मन में कोई खुशी ना हो होंठों से हंस कर क्या हासिल
जब दिल में कोई दर्द ना हो आँखो से नही रोया जाता
 तकलीफ मुझे पल पल दे कर तुमने चाहा हर खुशी मिले
 अजी आम अगर खाने हों तो बबूल नहीं बोया जाता
 इक इक रिश्ते के मरने पर इतना रोया कि मत पूछो
 नही आँख मे आँसू बचा कोई अब मुझसे नहीं रोया जाता
 है कौन सा दामन जिसमें कभी दाग कोई भी लगा ना हो
हर दाग के चक्कर में अपना दामन तो नहीं खोया जाता
 और ये कौन तरीका ढूंढा है दामन से दाग छुडाने का
दागी दामन को गलियों में सरे आम नहीं धोया जाता
 लूट हजारो और लाखों तू जो सैकड़ों बांटता फिरता है
 यूँ पुण्य नहीं हासिल होता यूँ पाप नहीं धोया जाता
 शीशे के घरों में रह्ते हो और पत्थर फैंकते हो मुझ पर
 शुक्र करो मुझ से अपना कभी होश नहीं खोया जाता
 उतना ना सही कुछ कम ही सही है अब भी माल तेरे घर में
ऐसे में खुले दरवाजे रख बेफिक्र नहीं सोया जाता

Monday, May 5, 2008

चल छोड़ किनारे को साथी आ आज बीच मझधार चले

चल छोड़ किनारे को साथी, आ आज बीच मझधार चलें
 इस पार तो सब कुछ देख लिया अब देखने कुछ उस पार चलें
 मत सोच कहेगी क्या दुनिया, दुनिया तो कहती रहती है
जो सहज लगे सो जीता जा जैसे कोई नदिया बहती है
 क्या सही ग़लत क्या पाप पुण्य सारी इस पार की बातें हैं
 हर रोज़ जो बद्ले परिभाषा सच मान बेकार की बातें हैं
 आ, छोड़ बेकार की बातों को, करने सपने साकार चलें
चल छोड़ किनारे………
 हर काम किया पर डर डर के, तूं जितना जिया सब मर मर के,
कोई खुशी अगर तूने पाई दुनिया को जो रास नहीं आई
पाई तो खुशी पर डर डर के या मन में ग्लानि को भर के
 उस खुशी से मिलती कहाँ खुशी जो मन में ग्लानि भर जाये
वो कश्ती पार नहीं जाती जिस कश्ती मे पानी भर जाये
 तूँ चेहरे से मुस्काता रहा पर मन मे करता रहा रुदन
अब छोड़ दे ये नकली जीवन और खोल दे मन का हर बंधन
 तन मन दोनों पुलकित हो जहाँ आ ढूंढने वो संसार चले
 कर हिम्मत आ उस पार चलें आ आज बीच मझधार चलें
इस पार तो सब कुछ देख लिया अब देखने कुछ उस पार चलें

Friday, May 2, 2008

जब कोई मुस्का के मिलने लगता है

जब कोई मुस्का के मिलने लगता है
 अपनो से भी ज्यादा अपना लगता है
 फिर मेरे आँगन मे कोई चाँद उतरने लगता है
 फिर ये मन का पंछी ऊँचे गगन मे उडने लगता है
 फिर इस ठूंठ की डाली डाली कोंपल फूटने लगती है
 फिर मुरझाये पौधो मे कोई फूल निकलने लगता है
 फिर सूखे खेतो में जैसे पानी पडने लगता है
 फिर बीजों से जैसे कोई अंकुर फूटने लगता है
 कया नही जानता बीज जमीं में पडे पडे सड जाते है
 नही पता क्या बादल अक्सर बिन बरसे उड जाते हैं
 फिर भी नील गगन में जब कोई बादल दिखने लगता है
 मुझ को मन की धरा पे बहता दरिया दिखने लगता है
 हर पल यूँ लगता है बादल अब बरसा कि तब बरसा
 कैसा भी हो मौसम मुझ को सावन लगने लगता है
 और कोई हंस कर जब मुझको कहने लगता है अपना
नयनो में बसने लगता है फिर से एक नया सपना
फिर से सारे रिश्ते मुझको सच्चे लगने लगते हैं
क्या अपने क्या बेगाने सब अपने लगने लगते हैं
 व्यापारियों की इस दुनिया में मै प्यार ढूंढता फिरता हूँ
सब कह्ते है नहीं मिलेगा बेकार ढूंढता फिरता हूँ

Thursday, May 1, 2008

खुद अपनी फिक्र करना सीख वरना जी ना पायेगा

खुद अपनी फिक्र करना सीख वरना जी ना पायेगा
कि आखिर में तेरा तुझ से ही रिश्ता काम आएगा 

 बना तूँ लाख रिश्ते , पर ना इनको आजमाना तुम
ये दुनिया है, इस दुनिया में , नही  कोई काम आयेगा 

 है इन्साँ क्या अजीबोचीज, ग़र सोचो, तो जानोगो
ये  इक सुख पाने की खातिर हज़ारों दुख उठाएगा

बहुत पाने के चक्कर में, ना जाने क्या क्या खो डाला
इधर से पायेगा  इन्सां , उधर से खोता जाएगा

लगा कर देख लेना , तूँ हिसाब , जब भी जी चाहे
 कि तेरे हाथ में आखिर तो बस "ज़ीरो" ही आयेगा 

 गये वो दिन सुनहरी मछलिया मिलती थी पानी मे
 अब गंगा हो , कि हो यमुना, सिर्फ घड़ियाल आयेगा 

 निगलना इनकी फितरत है, तो  इक दूजे को निगलेंगें
 निगलते थे जिसे मिलकर, वो जब नहीं हाथ आएगा

जीवन के इस सफर में, इक इक बन्धन ऐसा टूटा



इक इक करके हम से छूटे, सारे रिश्ते ऐसे 
पतझड़ के मौसम में झड़ते, पेड़ से पत्ते जैसे 
 अब इस पेड़ पर नहीं बचा है, एक भी पत्ता बाकी
 देखें कबतक खड़ा रहेगा, अब ये ठूंठ एकाकी

छोड़ घौसला पक्षी उड़ गये, जब कुछ नज़र ना आया
 अपना कहने वालों ने, बस, इतना साथ निभाया 
 क्च्चे धागे से भी क्च्चा, हर इक रिश्ता निकला
 हल्की सी जो तपिश लगी, तो बर्फ के जैसा पिघला
 जीवन के इस सफर में, इक इक बन्धन ऐसा टूटा 
मानो कोई रेत का घर था, या फिर ख्वाब था झूठा 
 पर फिर इक दिन बारिश होगी, फिर मौसम बदलेगा 
फिर फूटेगी कोंपल, पत्ता नया कोई निकलेगा
 फिर कोई पक्षी, इसकी, किसी डाली पे नीड़ धरेगा
 कोई तो होगा जो आकर, कभी मेरी पीड़ हरेगा
 उस दिन छोड़ के जाने वालों, शायद तुम भी आओ 
जब अपना लेंगें दूजे, तब, तुम भी ह्क जतलाओ

Wednesday, April 30, 2008

जब तक दिल मे दर्द है बाकी तब तक गीत लिखुंगा


पूछ ना मुझ से मेरे साथी कब तक गीत लिखूंगा
जब तक दिल में दर्द है बाकी तब तक गीत लिखूँगा
कुछ दर्द मिले हैं अपनों से कुछ दर्द हैं टूटे सपनों के
 कुछ अपने हैं कुछ पराये हैं कुछ खुद मैने अपनाए हैं
 जब दर्द उभर कोई आता है तो शब्दों का रूप ले जाता है
मै गीत नहीं लिखता साथी तब गीत स्वयं बन जाता है।
मित्रों की बात करूँ साथी कहने को दोस्त कहलाते हैं
पर दिल से दिल मिलता ही नहीं बस हाथ से हाथ मिलाते हैं
 मिलना जुलना खाना पीना हर रोज़ इक्ठठे होता मगर
 जिस वक्त भी काम पड़ा इन से ये काम कभी नहीं आते हैं
 दुश्मन से तो बच भी सकतें हैं मित्रों से कोई बचाव नहीं
 ये चोट वो गहरी देते हैं जीवन भर भरता घाव नहीं
 जब घाव कोई रिस जाता है गीतों का रूप ले जाता है
 मैं गीत नहीं लिखता साथी तब गीत स्वय बन जाता है
 बेटी के पैदा होने पर कहते है कि लक्ष्मी आयी है
पूछो तो जरा फिर चेहरों पर क्यों मायूसी छायी है
 नारी को कहेंगें देवी है मानेगे उसे इन्सान नही
 उपभोग की वस्तु से ज्यादा देते उसको सम्मान नही
 दहेज के लालच मे कोई कहीँ जिन्दा उसे जलाता है
आरोप कहीं झूठे मढ कर उसे घर से निकाला जाता है
 जब बाप कोई बेटी के लिये दहेज जुटा नही पाता है
 डोली कि जगह जब अर्थी मे वो उसे विदा कर आता है
 तब दर्द कहाँ रुक पाता है शब्दो मे छलक ही आता है
मै गीत नही लिखता साथी तब गीत स्वयं बन जाता है
 जब तक गीत स्वय बनते है तब तक गीत लिखुँगा
 पूछ ना मुझ से मेरे साथी कब तक गीत लिखुँ गा

Tuesday, April 29, 2008

रुख जिन्दगी का तय यहाँ करता है हादसा

जीना भी हादसा, यहां, मरना भी हादसा
जो कुछ भी हो रहा यहाँ, सब कुछ है हादसा
 इक हादसे से ही जन्म, तेरा मेरा हुआ
 मर जायेंगें, जब और कोई होगा हादसा
 तेरे मेरे वज़ूद की करता है बात क्या
 दुनियाँ आई वज़ूद में, वो भी था हादसा
 कोई हादसा हुआ तो तब जाकर पता चला
 रुख़ ज़िन्दगी का तय यहाँ करता है हादसा
 कुछ पा लिया तो अपने को काबिल समझ लिया
 कुछ खो गया तो दोषी मुकद्दर बता दिया
 क्यों मानता नहीं कि हैं दोनों ही हादसा
खोना जो हादसा है तो पाना भी हादसा
 ना कोई वफादार है, ना कोई बेवफा
जो कुछ हुआ, हालात का था तय किया हुआ
 निभानी पड़े वफा, तो सब वफा के हैं खुदा
 सच तो है बेवफाई का मौका कहाँ मिला मौका मिला
, वफा का मुखौटा उतर गया चल पड़ा
 फिर बेवफाईयों का सिलसिला
 है बेवफाई और वफा दोनों ही हादसा
 रुख जिन्दगी का तय यहाँ करता है हादसा

Friday, April 25, 2008

आये अकेले, रहे अकेले, और आज अकेले लौट चले

अपनी तो इतनी चाहत थी कि मुझ को भी कोई चाह मिले
मंजिल मिले ,मिले ना मिले, बस चलने को कोई राह मिले
ता उम्र तलाश ही करते रहे, कोई साथी ऐसा मिल जाये
 कोई और चले ना चले संग में पर वो साथी तो साथ चले
 लेकिन मीलों आगे पीछे नहीं कोई दिखाई पड़ता है
 किससे कहूँ कि हाथ थाम ले किससे कहूँ कि साथ चले
 आये अकेले, रहे अकेले , और आज अकेले लौट चले
 दो कदम भी साथ ना देपाये अबतक जितने भी साथ मिले
 अन्त समय क्या भीड़ इकठठी कर के हासिल होना है
दो चार कदम भी क्यों कोई मेरी अर्थी के साथ चले
 सारी उम्र तो एक भी कन्धा नहीं मिला सिर रखने को
आखिरी वक्त फिर क्यों हम को इतने कन्धों का साथ मिले
 अपने अपने घर में रह कर मुझे अलविदा कह देना
 अब ये क्या अच्छा लगता है कि अर्थी संग बारात चले
 सब को अपनी पड़ी रही , सब अपने मे ही मस्त रहे
अब चलते हुये तेरे आंसुऔं की क्यों मुझको सौगात मिले
 ता उम्र अकेले गुजरी है तो दफन के वक्त भी धयान रहे
मेरे साथ में कोई कब्र ना हो, ना पास में कब्रिस्तान मिले

दिशाहीन सम्बन्धो को चलो कोई दिशा दी जाये

दिशाहीन सम्बन्धों को चलो कोई दिशा दी जाये
चारों दिशाएं खुली हैं तुम जिस और कहो ले जायें
 ये ना कहो कि वक्त पे छोड़ो जिधर बहेंगीं हवांए
 अपने आप ही चलने लगेंगी उसी ओर नौकांए
 हवा का क्या है ये तो अपना पलपल रुख बदलेगी
ऐसे में तो कभी इधर कभी उधर नाव चल देगी
 तुम ही कहो किस तरह से फिर मिलना है हमें किनारा
मिला भी तो किस काम का, जब ये जन्म बीत गया सारा
 मत खोलो तुम पाल, ना हों, जब तक अनूकूल हवायें
 पर इतना तो तय हो , कि हम कौन दिशा अपनाये
 धरे हाथ पे हाथ बैठना वक्त का बस करना इन्तज़ार
ये तो समझो लड़ने से फिर पहले ही गये बाज़ी हार
 हाथ में हो पतवार और मन मे हो थोड़ी हिम्मत
जो भी मंजिल फिर चाहो, कश्ती खुद तुम को पहुंचाए

Wednesday, April 23, 2008

अब बता इस राह मे अपना तूँ क्या गवाँयेगी

अपनी हर इक बात पे जो तूँ इस तरह अड़ जायेगी
बिगड़ी हूई फिर बात कोई किस तरह बन पायेगी
 खोल दे किवाड़ या फिर खोल दे खिड़की कोई
 वरना सारे घर मे ही बेहद घुटन हो जायेगी
 धूप का टुकडा हूँ थोड़ी उम्र है वो भी उधार की
जल्दी कर सांझ तक तो ज्यादा देर हो जायेगी
 प्यार के इन फूलों को तूँ किताबों में ना दे सूखने
 रंग़ शायद बच भी जाये पर महक उड जायेगी
 मेह्न्दी हाथो मे लगा हर खवाब अपना तूँ पूरा कर
 ज्यादा दिन तक हाथ खाली कैसे तूँ रख पायेगी
 जिन्दगी के सफर मे कहीँ रुक के डेरा भी डाल ले
वरना सारी जिन्दगी इक तलाश बन रह जायेगी
 मै तो गँवांने के लिये अपनी जान तक तैयार हूँ
अब बता इस राह में तूँ क्या अपना गंवायेगी
 दस्तक भी कितनी देर तक देगा कोई दर पे तेरे
अन्दर से उसको जब कोई आवाज तक ना आयेगी

Tuesday, April 22, 2008

तेरा नाम मरते दम मेरे लब पे आना है जरूर

अब इतना भी ना कीजीये, अपने हुस्न पे गरूर
चन्द हुस्न वाले हम पे भी थोड़ा तो मरते है हजूर

 महफिल में अपनी तारीफ से,इतना ना इतराईये
 कुछ लोग आईना जेब में, लेके चलते है हजूर

 करने को मुझको आपने, बेआबरू तो कर दिया
मेरे कसूर में मगर, शामिल था तेरा भी कसूर

 तुम्हे छोड़ इस जहाँ से रुखसत कैसे होगे क्या पता
 हर बार पलट आया, जब भी, दो कदम गया हूँ दूर

 आसमाँ पे चलने को, पाँव उठाना ये सोच कर
पैरों तले से जमीन भी, खिसक जाती है हजूर

 सब समझ जायेंगे मुझको किससे कितना प्यार था
 तेरा नाम मरते दम मेरे, लब पे आना है जरूर

Monday, April 21, 2008

प्यार इक तरफा कब तक करेंगें भला

प्यार इकतरफा कब तक करेंगें भला
प्यार वो भी तो आके जतायें हमे
 करना है तो करें कोई हम पे करम
 झूठे वादों से वो ना बहलायें हमें
 हमको मालूम है,जब कहानी का अन्त
 झूठे सपने कोई क्यों दिखाये हमें
 प्यार करने को जो मन नहीं,ना सही
झूठी मजबूरीयां ना बताये हमें
 दिल से लिखी है मैने कविता तो फिर
 उसपे कुछ तो असर नजर आये हमें
 या कहे बात मेरी समझ सब गया
या कैसी लिखूँ गजल समझाये हमें
 है कसम अब कविता ना लिखेंगें हम
 जबतक 'वो' लिखने को कह ना जाये हमें

ये राह बनी नही उनके लिये जो बीच राह घबरा जाये

मन्जिल है मेरी फूलों से भरी केवल राहें वीराना हैं
चल साथ जो तूँ भी मेरी तरह बस मन्जिल का दिवाना है
 कोई फूल ना खुशबू राहों में कांटो से भी बच कर जाना है
 कुछ कष्ट तो पाना ही होगा मन्जिल का जो लुत्फ उठाना है
 चाहो तो लौट जाओ अब भी कुछ दूर नही ज्यादा आये
ये राह बनी नहीं उनके लिये जो बीच राह घबरा जाये
 तूँ लौट गया तो कया शिकवा जब वो साथी भी लौट गया
 जिसकी थी कसम कि जीवन भर हर हाल मे साथ निभाना है
 तेरा साथ मिले तो बेहतर है पर बीच राह मत लौट आना हैं
 पहले ही दिल में जख्म बहुत कोई नया जख्म नहीं दे जाना
 मै तन्हा भला लेकिन बेवफा साथी मुझको मन्जूर नहीं
 तय सफर अकेला कर ना सकूँ हुआ इतना भी मज़बूर नहीं

Sunday, April 20, 2008

कौन चाहता है किसी को सिर्फ चाहने के लिये

देने को तो जान तक दे दूँ , पर दूँ किसके लिये।
कौन जिन्दा है बता इस दुनियां मे मेरे लिये।
 सब को अपनी है पड़ी , अपने मे ही सब व्यस्त है।
 वक्त बचता है कहाँ कोई सोचे कुछ मेरे लिये॥
 उसे अपना पेट भरने से फुर्सत मिले तो सोचे वो
 मेरा पेट खाली रह गया, पेट उसका भरने के लिये
 वो ये तो चाहता है कि, दूजा जान दे उसके लिये
पर अपनी जान रखता है, संभाल के खुद के लिये
 मै तो तन मन धन लुटाने, आया था तेरे द्वार पर
 तुमने ही दिल के द्वार तक , खोले नही मेरे लिये
 किसने कहा तुम दिल में अपने रखो हमको उम्र भर
मेहमाँ समझ तो रहने देते, एक दो दिन के लिये
 धन की चाहत ने है हर चाहत को पीछे छोड़ डाला
 अब कौन चाहता है किसी को सिर्फ चाहने के लिये

Saturday, April 19, 2008

न जाने कौन शख्स की करता है दिल तलाश

दो चार कदम ही सही कुछ दूर संग तो चल
ता उम्र यूँ भी किसने दिया है किसीका साथ
 उंगली ही पकड इतना भी सहारा है बहुत
 कमबख्त कौन कहता है कि थाम मेरा हाथ
 दो चार घूंट ही सही जो दे सके वो दे
मै कहाँ कहता हूँ दे भर भर मुझे गिलास
 इस कदर इक उम्र से प्यासे रहें हैं हम
कूँए को पास पाके भी जगती नही अब प्यास
 प्यासे की प्यास कम रही या थी बहुत अधिक
 इस प्यास का कैसे कोई कर पायेगा अह्सास
 बस ओस की दो चार बून्दे जीभ पर रख कर
 प्यासे ने गर बुझा ली अपनी उम्र भर की प्यास
 हर इक देखकर भी नहीं देखता कमबख्त
 न जाने कौन शख्स की करता है दिल तलाश
सारे वफादारों से तो मिलवा चुका हूं मै
लगता है किसी बेवफा की है इसे तलाश

Thursday, April 17, 2008

जब मिलन होना नही तो मिलना क्या ना मिलना क्या

मिल के भी तेरा ना मिलना मिलना भी तो ऐसे मिलना
बन्द मुठी में से सूखी रेत के जैसा फिसलना
प्यासे की किस्मत तो देखो कितना बदनसीब है
 दो बून्द पी सकता नही और सामने है उसके झरना
 कोई इसे पूजा कहे इज्जत कहे या और कुछ \
इससे ज्यादा और क्या कोई करेगा ज्यादती
आरती की थाली में, तुम ने सजा के रोटियां
भूख से बेहाल शख्स की उतारी आरती
 रीति और रिवाज क्या धर्म और समाज क्या
 ये तो हमेशा रहें है कल क्या और आज क्या
 फिर भी सब होता रहा है क्या नही होता रहा है
करने वाले कर गये सब रोने वाला रोता रहा है
 मै तो इतना मानता हूँ कोई माने य न माने
 करने के भी सौ बहाने, ना करने के भी सौ बहाने
 फिर क्यों बहाने ढूँढना इसकी कोई वजह नही
साफ कह दो दिल मे कुछ मेरे लिये जगह नहीं
 जिस गाँव जाना ही नहीं उन राहों से निकलना क्या
जब मिलन होना नही तो मिलना क्या ना मिलना क्या

तुम तो नजरे छोड़ सीधे दिल मे ही उतर गयी

तुम में कुछ तो बात है जो तुझ मे दिल अटक गया
 अब तक कभी ना भटका जाने आज क्यों भटक गया
तेरे बारे में ही अब ये सोचता दिन रात है
तुम में कुछ तो बात है
 और भी देखे हैं सुन्दर और भी देखे जवाँ
 मेरी नजरो में मगर कोई खरा उतरा कहाँ
 पर तुम तो नजरे छोड़ सीधे दिल में ही उतर गयी
 शायद दिल ने दिल से कर ली सीधे कोई बात है
तुम में कुछ तो बात है
 तुम मिली क्या जिन्दगी का रुख ही जैसे मुड़ गया
 गम से नाता टूट के खुशियों से जाके जुड़ गया
 आँसुओं की अब कभी होती नही बरसात है
 तुम मे कुछ तो बात है

Wednesday, April 16, 2008

ना रूठ तेरे रूठने से हम तबाह हो जायेंगें

ना रूठ तेरे रूठने से दिन मेरे फिर जायेंगे
ये उजाले दिन के, अन्धेरो मे बदल जायेंगे
 फिर नज़र आयेगा ना अपना कोई भी जहान में
 दामन तो क्या नजरे बचा के सब निकलते जायेगे
 शायद गैरों से तसल्ली रहम के नाते मिले
अपने तो ले ले चुस्कियां तब और भी रुलायेंगे
 तेरे बिन मेरी जरुरत फिर न समझेगा कोई
 या यूँ कहो सब जानकर अन्जान बनते जायेगे
 व्यस्त होगे मस्त होगे अपने अपने घर में सब
 दूर रहने के बहाने सब को मिलते जायेगे
 बन के बेगैरत ही रखनी होगी सबसे दोस्ती
 देख मजबूरी मेरी सब और तनते जायेगे
 पेट भरना ही नही काफी है जीने के लिये
 हालाकि जीने के लिये हम पेट भरते जायेगे
 देखना तब अन्न तेरे बिन रंग दिखलाता है क्या
तन से हम जिन्दा रहेगे मन से मरते जायेगे
 यूँ जीने को तो बिन तेरे भी जिन्दा हम रह जायेंगे
पर तुझको खो के , जिन्दगी से हम बता क्या पायेगे
 ना रूठ तेरे रूठने से हम तबाह हो जायेगे

Tuesday, April 15, 2008

एक लबालब प्याले जैसे गम से भरे हुये है लोग

तेरे शहर मे कैसे कैसे भरे हुए हैं लोग
 इक चेहरे पे कई कई चेहरे धरे हुए हैं लोग
 आतंकित है आशंकित है सहमे है घबराये है
हर आहट पे चौंक उठते हैं कितना डरे हुये हैं लोग
 साँसों के आने जाने से बस तन को जिन्दा रखा है
वरना चेहरे बतलाते हैं कि मन से मरे हुए हैं लोग
 हंसने की कोशिश में अक्सर आँख छलक आती है
 इनकी एक लबालब प्याले जैसे गम से भरे हुए है लोग
 मन की बात कभी भी इनके होठों पर नही आ पाती
 गैरों से क्या अपनो से भी कितना डरे हुए है लोग
 इस शहर मे तेरी उलझन कोई क्या समझे क्या सुलझाये
 हर वक्त तो अपनी ही कोई उलझन से घिरे हुए हैं लोग
 जाने कौन है मन्जिल इनकी जाने कहाँ पहुँचना है
जब देखो तब सर पे अपने पाँव धरे हुए है लोग
 मन में कोई उत्साह नहीं जीने की कोई चाह नहीं
अपनी लाश को अपने ही कन्धो पे धरे हुए है लोग
 तेरे शहर का जीना आखिर मुझ को कैसे रास आये
यहाँ अन्दर से सब हुए ठूँठ बाहर से हरे हुए है लोग

Wednesday, April 9, 2008

अब खुदा से भी नही रुकना मेरा तुझसे मिलन

सूर्य की पहली किरन सी मन की धरा पे तुम पडी
तुम ही अब मेरी धरा अब तुम ही आसमान हो
सोच भी तुम समझ भी तुम तुम ही मेरी कल्पना
अब तुम ही मेरे पंख हो तुम ही मेरी उडान हो
 ना गया मन्दिर कभी ना ही की पूजा कभी
 अब तुम ही हो गीता मेरी तुम ही मेरी कुरान हो
 तुम दिया हो आरती का तुम ही थाली आरती की
 तुम ही पूजा हो मेरी तुम ही मेरी भगवान हो
ना सिखाए अब मुझे कोई धर्म क्या अधर्म क्या
 तुम ही मेरा धर्म हो तुम ही मेरा ईमान हो
 मुझसे डूबते को तिनके का सहारा भी हो तुम
नदिया तुम कश्ती तुम और किनारा भी हो तुम
 अब खुदा से भी नही रुकना मेरा तुझसे मिलन
 पार भी तुझ से मिलन मझधार भी तुझसे मिलन
 भोर भी तुम सुबह भी तुम शाम भी तुम रात भी तुम
 दिन की हकीकत हो तुम रातो का हो खवाब तुम
कभी सवाल बन के मेरे सामने खडी हो तुम
 कभी हर इक सवाल का दिखती हो जवाब तुम
 अब तेरे ख्यालों में दिन रात यूँ रहता हूँ गुम
यहाँ वहाँ इधर उधर देंखू जिधर उधर हो तुम
 लोग कहते हैं कि हर इक शै में है खुदा बसा
गल्त कह्ते है हर शै में मुझ को तो दिखती हो तुम
 तुम ही मन्जिल तुम ही साथी तुम ही मेरा रास्ता
अब छोडना न बीच राह तुमको खुदा का वास्ता
 जिन्दगी से तुम गयी तो साँस भी रुक जायेगी
ना भी रुकी तो जिन्दगी इक जिन्दा लाश हो जायेगी
 हाँ मिल गया कभी खुदा तो उससे पूँछूगा बता
 कि उसने मेरे साथ आखिर क्यों ये अन्याय किया
 तुमको बनाया मेरा सब कुछ और तुम्हें मेरी नही

Monday, April 7, 2008

जिस्मो को मिलना ही नही तो मन मिलाना किस लिए

अब छोडिये भी क्या कहें कि आप क्या करते रहे
 पास रह कर भी हमेशा दूरीयां रखते रहे
 ना कभी हाथों मे हाथ ना चले दो कदम साथ
 जाने खुदा किस बात पे चाह्त का दम भरते रहे
 तुम मेरे करीब आओ ये तो कभी हुआ नही
तुम तो बस जबानी जमाखर्च ही करते रहे
 माना मन मिले बिना व्यर्थ है जिस्मों का मिलना
 पर मन से मन मिले हुए तो इक जमाना हो चला
 और कितनी उम्र तक मन मिलाओगे सनम
 पहले ही ये जिस्म तो बरसों पुराना हो चला
 केवल रूहानी प्यार की जो बात करते हैं सनम
या तो खुद पागल हैं या पागल बनाते है सनम
जिस्म के बिना बता रूह का कहीं वजूद है
रूह भी तब तक रहेगी जब तक जिस्म मौजूद है
 जिस्मो को मिलना ही नही तो मन मिलाना किस लिए
 और मन अगर मिलने नही तो आना जाना किस लिए
 मन का मिलना प्यार मे सीढी से ज्यादा कुछ नहीं
जब छत पे चढना ही नही सीढी लगाना किस लिए

Sunday, April 6, 2008

बिन बात किये ही हर एक बात खत्म हो गयी

बिन बात किये ही हर एक बात खत्म हो गयी
 दिन कभी कम पड़ गया कभी रात खत्म हो गयी
 मै ना बोल पाया कुछ तो काश तुम ही बोलती
 खामोशी के तराजू में क्यों शब्द रही तोलती
तुम भी कुछ ना कह सकी मै भी कुछ ना कह सका
 जाने क्यों दिल ने कह दिया कि बात खत्म हो गयी
 ना तो भीगा तन बदन, ना ही बुझी मन की जलन
दो चार बून्दो से कहाँ बुझती है सदियों की अग्न
तन भी प्यासा मन भी प्यासा दोनो प्यासे रह गये
  जाने क्यों मौसम कह गया बरसात खत्म हो गयी
 ना मिली नजरो से नजरें थामा ना हाथो ने हाथ
ना ठहरे संग पल दो पल ना चले दो कदम साथ
ना गिला ना शिकवा ना ही कसम ना वादा कोई
जाने क्यों वक्त ने कहा, मुलाकात खत्म हो गयी
 सदियों की इन्तजार बाद आयी मिलन की रात
 सपनो मे देखा था जिसे, बाहों मे था वो साक्षात
 दिल मे तुफाँ, होठो पे ताले, क्या कहें क्या ना कहें
हम सोचते ही रह गये और रात खत्म हो गयी
बिन बात किये ही हर एक बात खत्म हो गयी

Thursday, April 3, 2008

सूखी घास मे डाल दी है तुमने जलती चिन्गारी

 सूखी घास मे डाल दी ही तुमने जलती चिन्गारी
देखना अब ये गल्ती तुम पे पडेगी कितनी भारी
 सोचा तुमने एक छोर को आग लगा मज़ा लोगे
और जरूरत पड़ी तो अपना छोर बचा तुम लोगे
 पर आग लगी इस छोर तो अंतिम छोर तलक जायेगी
 भडक गयी इक बार तो फिर नही रोके रुक पायेगी
 शान्त तभी होगी ज्वाला जब जलेगी ढेरी सारी
 देखना------
 सीमाओ में बान्धे खडा है बान्ध ये पानी कब से
 एक बून्द भी इधर से उधर हुआ नही ये तब से
तुम क्यों फिर बारूद लगा इस बान्ध को तोड रहे हो
पानी का रुख अपनी ओर ऐसे क्यों मोड़ रहे हो
ये नहर नही ना नदिया है जो सीमाये पह्चाने
टूटा बान्ध क्या क्या ले डूबे ये तू अभी क्या जाने \
अपने संग ये ले डूबेगा तेरी बस्ती सारी
 देखना अब्…॥
 धीरे धीरे हम तो प्रीत को तोड़ चुके थे सब से
प्रियतम से मिलने की आस को छोड चुके थे कब से
हम ने तो इस तन्हाई का गिला किया नही रब से
 फिर कयों रब ने तुझे मिलाया छुड़ा के रिश्ता सब से
तुम ने जानू कह कर मेरी जान ये क्या कर डाला
 बुझे हुये इस मन मे जगा दी फिर से प्रेम की ज्वाला
 जाने कौन जादू की झप्पी तुमने हमको मारी
देखना अब ये गल्ती तुम पे पडेगी कितनी भारी
Posted by Krishan lal "krishan" at 18:20 0 comments

Wednesday, April 2, 2008

जब घर मे तेरी चूड़ी का टूटा हुआ टुकड़ा मिला

मैने तुम से कब कहा कि तुम हो सनम बेवफा
क्यों सुना रहे हो फिर मजबूरियों की दास्ताँ
 पर ये भी कोई यार का यार से मिलना हुआ
 एक इक कदम आगे बढ़ा तो दूजा दो पीछे हुआ
 काफी था राहों में मिलना घर बुला के क्या हुआ
घर में भी जब तू मिला तो फासले रख के मिला
 जिस्मो का स्पर्श तो मानो अनहोनी बात थी
 हाथों को हाथ छू गया तो भी तुझे हुआ गिला
 दूरीयां कायम रही और रात सारी कट गई
किस कदर तहजीब से इक यार यार से मिला
 पर कौन मानेगा मेरी कि फासले कायम रहे
 जो घर में तेरी चूडी का टूटा हुआ टुकडा मिला
 पास रह के इतनी दूरी और अब मुमकिन नहीं
 इतनी दूरी रखनी है तो फिर तूँ दूर ही भला
 बातों से बात बनने वाली है नही मेरे हजूर
प्यार है तो प्यार कर या खत्म कर ये सिलसिला

Monday, March 31, 2008

स्वर्ग की ये अप्सरा धरती पे कैसे आ गयी

चान्द बोला मुझसा सुन्दर है कोई दूजा बता मुझसे मिलती है धरा को चान्दनी जैसी छटा तारे बोले हमसा सुन्दर है कहाँ कोई दूसरा तारों भरे आकाश से सुन्दर नजारा और क्या फूल बोले हम हैं सुन्दर हम से महका ये जहाँ बोला गुलाब मुझ सा रंग रूप मिलता है कहाँ मन मेरा तब कल्पना की वो उडान भर गया चान्द से भी सुन्दर चेहरे का तसुव्वर कर गया गुलाब से भी शोख रंग रूप उसका सोच डाला आँखे गहरी झील सी जो उतरा बस उतर गया नयना कजरारे मिले तो इतने कजरारे मिले नयनों में काजल लगा तो और काला पड गया जुल्फें इतनी रेशमी ढूंढी कि सर पे जब कभी डाला दुपटटा बाद मे पहले नीचे सरक गया माथे पे बिन्दी की जगह इक उगता सूरज धर दिया होठों को वो मिठास दी जिसने चखा वो तर गया देखते ही देखते लाजवाब सूरत बन गयी चेहरे पे नूर इतना कि सूरज भी फीका पड गया बस अब धडकने के लिये इक दिल की मुझे तलाश थी उस की जगह पे मैने अपने दिल का टुकडा धर दिया इस इरादे से कि हर शै से वो सुन्दर बने सारे जहाँ की सुन्दरता इक चेहरे में ही भर गया मैं तो अपनी सोच में कुछ और था बना रहा मुझ को क्या खबर थी तेरा अक्स है उभर गया देख के सूरत तेरी चान्द भी शरमा गया और गुलाब के भी माथे पर पसीना आ गया रंग रूप देख तेरा मेनका घबरा गयी स्वर्ग की ये अप्सरा धरती पे कैसे आ गई अच्छे बुरे नसीब का पैमाना क्या है तय हुआ ये बात हर इक शख्स को तुझे देख समझ आ गई बदनसीब वो हुआ तू जिससे दूर हो गई वो खुशनसीब हो गया तूँ जिसके पास आ गई

Friday, March 28, 2008

देखते ही देखते आकाश खाली हो गया

कटने को अकेले भी तो कट रही थी जिन्दगी
हर उम्मीद मर चुकी थी हर तमन्ना दफन थी
 बेशक कोई खुशी ना थी लेकिन कोई गम भी ना था
 जब तक ना तुम मुझसे मिली, मै मिला तुम से ना था
 त्तुम से क्या मिला कि हर उम्मीद जिन्दा हो गई
सोच मेरी फिर से इक उडता परिन्दा हो गई
 सोये सब अरमान मेरे इक ही पल में जग गये
हर दबी उमंग को फिर पंख जैसे लग गये
 मेरी उम्मीदें मेरी उमगें मेरी तमन्ना मेरे अरमाँ
सब थे ऊँचे उड़ रहे कम पड़ रहा था आसमाँ
 मस्त हो कर उड़ रहे थे सब खुले आकाश में
 कुछ थे दूर दूर तो कुछ थे पास पास मे
 क्या हंसी नजारा था सारा गगन हमारा था
 ये सब दिखाने के लिये मैने तुझे पुकारा था
 बस इक नजर डाली थी तुम ने उस भरे आकाश पे
मेरी तमन्ना मेरी उम्मीदों और मेरे विश्वास पे
 फिर घायल पक्षी की तरह सब नीचे को गिरने लगे
 कुछ तडफडाते गिर पडे कुछ गिरते ही मरने लगे
 देखते ही देखते आकाश खाली हो गया
मानों किसी गरीब की रोटी की थाली हो गया
 पर ना जाने क्यों तुम अब भी मुस्कराती जा रही थी
 शायद अपनी करनी पे तुम बहुत इतरा रही थी
 अलविदा अलविदा कह दूर होती जा रही थी
 फिर ना मिलने की हिदायत मुझ को देती जा रही थी
 यूँ लगा, लगने से पहले खत्म मेला हो गया
 तेरा साथ पाने की चाह में मैं और अकेला हो गया
 काश वो नजारा मैने तुम को दिखलाया ना होता
 तुम मेरी होती ना होती पर ये तेरा गम तो ना होता

Wednesday, March 26, 2008

देखते ही देखते आकाश खाली हो गया

कटने को अकेले भी तो कट रही थी जिन्दगी हर उम्मीद मर चुकी थी हर तमन्ना दफन थी बेशक कोई खुशी ना थी लेकिन कोई गम भी ना था जब तक ना तुम मुझसे मिली, मै मिला तुम से ना था त्तुम से क्या मिला कि हर उम्मीद जिन्दा हो गई सोच मेरी फिर से इक उडता परिन्दा हो गई सोये सब अरमान मेरे इक ही पल में जग गये हर दबी उमंग को फिर पंख जैसे लग गये मेरी उम्मीदें मेरी उमगें मेरी तमन्ना मेरे अरमाँ थे भर रहे ऊँची उड़ान कम पड़ रहा था आसमाँ मस्त हो कर उड़ रहे थे सब खुले आकाश में कुछ तथ दूर दूर तो कुछ थे पास पास मे क्या हंसी नजारा था सारा गगन हमारा था तुझको दिखाने के लिये मैने तुझे पुकारा था बस इक नजर डाली थी तुम ने उस भरे आकाश पे मेरी तमन्ना मेरी उम्मीदों और मेरे विश्वास पे फिर घायल पक्षी की तरह सब नीचे को गिरने लगे कुछ तडफडाते गिर पडे कुछ गिरते ही मरने लगे देखते ही देखते आकाश खाली हो गया मानों किसी गरीब की रोटी की थाली हो गया पर ना जाने क्यों तुम अब भी मुस्कराती जा रही थी शायद अपनी करनी पे तुम बहुत इतरा रही थी अलविदा अलविदा कह दूर होती जा रही थी फिर ना मिलने की हिदायत मुझ को देती जा रही थी यूँ लगा, लगने से पहले खत्म मेला हो गया तेरा साथ पाने की चाह में मैं और अकेला हो गया काश वो नजारा मैने तुम को दिखलाया ना होता तुम मेरी होती ना होती पर यूँ तेरा गम भी ना होता

Saturday, March 22, 2008

जिसको भी देखा मुस्का के उसको ही घायल कर डाला

तेरी गर्दन एक सुराही है तेरे होंठ है इक मय का प्याला
 तेरे नयन हैं मय का स्त्रोत प्रिय तेरा स्पर्श बनाये मतवाला
 जिसको भी देखा मुस्काके उसको ही घायल कर डाला
अब जाने खुदा या तू ही बता तूँ बला है या फिर है बाला
 ये मय है या अमरत्व टपकता है तेरे इक इक अंग से
कभी लगे कि जिन्दा मार दिया कभी लगे अमर है कर डाला
 किस किस अंग की तारीफ करू है नशा तेरे इक इक अंग में
 तेरी चाल करे बेहाल चले तू इस ढंग से या उस ढंग से
 कुछ होश नही रहता मुझको जब होता हूँ तेरे संग में
मुझ को तो नशीली लगती हो देखा तुमको जिस भी रंग में
 कभी लगे तुँ एक सुराही है कभी लगे तूँ है मय का प्याला
 कभी मुझ को नजर आती है तूँ सारी की सारी मधुशाला
 जो भी है लेकिन ये तय है कि अब ये तेरा मतवाला
 तेरी मह्फिल से प्यासा ही नहीं लौट के अब जाने वाला
 मै कई वर्षों का प्यासा हूँ नही पीना इक दो जाम प्रिय
सारी की सारी मधुशाला तुम कर दो मेरे नाम प्रिय
 ता उम्र जो प्यासा बैठा रहा उसे कुछ तो मिले ईनाम प्रिय
 फिर उसके बाद चाहे तो खुदा बेशक कर दे मेरी शाम प्रिय
 अन्जाम-ए-सफर इससे बेहतर क्या देखा फरिश्तों ने होगा
 दम निकलेगा तेरी बाहों मे होंठों पे होगा तेरा नाम प्रिय

Friday, March 21, 2008

क्यों अपने रंग रूप का ,इतना तुझे गरूर है

क्यों अपने रंग रूप का इतना तुझे गरूर है
  है अब जवानी की दोपहरी तो सान्झ कितनी दूर है
 इक बार सांझ हो गई तो रात भी घिर आयेगी
फिर लाख तूँ करना यत्न ये बात ना रह पायेगी
 आँखों से कुछ दिखना नहीं फिर नैन लडने किस से है
 मुँह में दाँत ही ना होंगें तो हंसके किसको दिखायेगी
 बाल सब सफेद होंगे शायद झडने भी लगेंगे
फिर ये जाल जुल्फों का किस पे तूं फैलायेगी
 ना उमंग कोई मन में होगी ना कशिश तेरे तन में होगी
 किस से फिर होगा मिलन तू किस से मिलने जायेगी
 इस लिये कहता हू मेरी मान कल पे टाल मत
ढूंढ हर जवाब मुझ में कर खुद से तू सवाल मत
 जो मिला है आज वक्त हर रोज मिल पाता नहीं
कल का क्या है ये कभी आता कभी आता नहीं
 कुदरत की दी सौगात का कर पूरा इस्तेमाल तू
यू भी ढल ही जायेगा हुस्न कितना भी संभाल तू
 चाहने वालों की चाहत जो कोई ठुकराता है
 ता उम्र चाहत के लिये फिर खुद भी तरस जाता है

Wednesday, March 19, 2008

जितनी भी होनी थी होली तुम संग होली होली

कभी खेला करते थे होली हम जिद्द करके सब से
जबसे हुआ बदरंग ये जीवन छुए नही रंग तब से
 यूँ तो होली खेलने साथी अब भी आ जाते हैं
 पर जीवन हो बदरंग तो फिर रंग कहां कोई भाते है
 तुमने 'जानू' कह कर मेरी जान ये क्या कर डाला
 रंगहीन जीवन में मेरे फिर से रंग भर डाला
 फिर से जगा दी सोई उमंगे तुमने बन हमजोली
मन मे हुडदंग मचा रही है अरमानो की टोली
 तुमने हम पे रंग डाल के कर तो दी शुरूआत
 अब देखना किन किन रंगो की होगी तुम पर बरसात
अंग अंग भीगे ना जब तक तब तक होगी होली
 अब ना बचेगी तेरी चुनरिया अब ना बचेगी चोली
 डरते डरते चुटकी भर रंग इक दुजे को लगाना
 मै ना मानू इस को होली मै ठहरा दिवाना
बस माथे गुलाल का टीका ये भी हुई कोई होली
ना रंगो से रंगी चुनरिया ना ही भीगी चोली
 होली मे भी सीमाओ का क्यो रखना अहसास
 भूखा ही मरना है तो फिर तोडना क्यों उपवास
 खेलनी है तो जम कर खेलो मस्ती भरी ये होली
 मातम की तरह ना मनाओ होली मेरे हमजोली
 होली को होली सा खेलो या रहने दो हमजोली
 जितनी भी होनी थी होली तुम संग होली होली

Tuesday, March 18, 2008

अपने समुन्दर होने पे होगा तू इक दिन शर्मसार

तुम से मिल के जिन्दगी,सोचा था,संवर जायेगी
क्या खबर थी बात पहले से भी बिगड़ जायेगी

 हम तो वीराने में अपने आदतन खुश रह रहे थे था
 क्या पता गुलशन मे तेरे ये खुशी भी जायेगी

 फूलों का हकदार बनाना तो नामुमकिन ही था
 तूँ हमको फूलों की महक का हक भी ना दे पायेगी

 दिल कहां लगता है ऐसे गुलशन में तूँ खुद बता
गुल पे हक किसी और का,माली तूँ मुझको बनायेगी

 ना सही असली कुछ नकली महक तो तूँ डालती
 इन कागजी फूलों पे कब तक भंवरे को उलझायेगी

 समुन्दर के पानी की तरह हुस्न की मालिक हो तुम
 दो बून्द भी जिसकी किसी प्यासे के काम ना आयेगी

 अपने समुन्दर होने पे होगी तूँ उस दिन शर्मसार
प्यासे की प्यास ओस की बून्दों से जब बुझ जायेगी

Monday, March 17, 2008

तूँ नहीं गर लाश तो कन्धो पे क्यों सवार है

इक दिया बुझ जाये तो दूजा जलाना चाहिये
हर हाल अन्धेरा तुम्हे मन से भगाना चाहिये
 तूँ खुशनसीब है तुम्हे जो छोड गया बेवफा
वैसे तो बेवफा से खुद पीछा छुडाना चाहिये
 जुल्म करके तुम पे, कोई खुश रहे, होने ना दे
कोई सबक तो तुम्हे उसको सिखाना चाहिये
 तूँ मेरा साथ दे ना दे लेकिन मै साथ हूं तेरे
 इक इशारा तेरा मुझ तक पहुंच जाना चाहिये
 मजिल अलग रस्ते जुदा पर ऐसा कुछ करे खुदा
 हर मोड़ पे तेरा मेरा, रस्ता मिल जाना चाहिये
 मन्जिल या रस्ता हो कोई बस तूँ हो मेरा हमसफर
इस नामुमिकन को तुझे मुमकिन बनाना चाहिये
 गर तूँ नहीं है लाश तो कन्धो पे क्यों सवार है
अपना बोझ अपने ही, पैरों पे आना चाहिये

Friday, March 14, 2008

यार की शर्मिन्दगी मुझ से ना सही जायेगी

मेरी दुआओं का खुदा, इतना तो असर हो जाये
या उसे तकलीफ न हो, या मुझको खबर हो जाये
 ना वो समझा है, ना समझेंगा जरूरत को मेरी मेरे खुदा,
कुछ ऐसा कर, मुझ को ही सब्र हो जाये
 मेरी जरूरत जानकर, अन्जान बन रहा है आज
क्या पता लेकिन उसे, कल मेरी फिक्र हो जाये
 तब यार की शर्मिन्दगी, मुझ से ना सही जायेगी
 मेरी जरूरत यार बिन, तब तक ना पूरी हो जाए
 पार उतरना उसका, मुश्किल भी है, ना मुमकिन भी है
 है यार मेरा वो , जो पानी देख के भी डर जाए
 मेरे खुदा आँखो पे उसके, बान्ध पटटी इस तरह
पानी जमींन सा दिखे, और पार वो उतर जाये
 उसकी 'ना' सुनने की तो आदत रही है बरसों से अ
ब तो ये है फिक्र कि वो 'हां' कहीं ना कर जाये
 मैं जानता हूँ 'वो' मेरा, हमसफर बनेगा जरूर
डर ये है तब तक कहीँ खत्म सफर ना हो जाये

Thursday, March 13, 2008

क्यों हम को भुला बैठे हो सनम

एक उड़ान के भरते ही तुम हमको भुला बैठे हो सनम
 अभी ना जाने तुमको कितनी और उड़ाने भरनी हैं
 जाने किस मन्जिल पहुंचे हो जो बातचीत भी बन्द हुई
 तुमको तो जीवन मे ऐसी कई मन्जिल तय करनी है
 मुझ वक्त के मारे इन्सां से वैसे भी तुम्हें क्या मिलना था
मन गम से बुझा तन उम्र ढला यही चीजे तो मिलनी हैं
 मेरे गम को देख के अपनी आँखे नाहक नम ना कर
 मेरे कारण अपनी खुशियां तुझे काहे को कम करनी है
 पहली बार तुम दूर गयी तकलीफ हुई दिल को ज्यादा
 आखिर तो दूरी सहने की आदत इक दिन हमें पड़नी है
 मै ना तो मन्जिल हूँ तेरी ना ही राहों का साथी हूँ
 फिर मुझ से जुदा होने के लिये काहे को देरी करनी है
 तुम्हे तो उड़ने की खातिर आकाश भी छोटा पड़ता है
मेरे पास तो पाँव रख पाने को जमीँ ही मिलनी है
 मुझ संग रह कर पंख तेरे और भी कम हो जाने थे
और तुझे गगन मे उड़ने की हसरत अभी पूरी करनी है
 औरों से ऊँचा उठने का अहसास सुखद होता है बहुत
 पर मत भूलो कि हर उड़ान इक रोज़ जमीँ पे उतरनी है

Wednesday, March 12, 2008

सब के हाथों मे पत्थर है और निशाने पे मेरा दिल

अपने उसूलो पे जी पाना इतना भी आसान नहीं
सबसे अलग पहचान बनाना इतना भी आसान नहीं
 बनी बनाई राह पे चलना कौन काम है मुश्किल का
अपनी राहें खुद ही बनाना इतना भी आसान नहीं
 जिसके मन सी नहीं कर सका वो ही हमसे दूर हो गया
 सब के बीच तन्हा जी पाना इतना भी आसान नहीं
 आप ही जगना आप ही सोना आप ओढ़ना आप बिछौना
 आप ही पाना आप ही खोना आप ही हंसना आप ही रोना
 हर आँसू को अकेले पीना तुम क्या जानो कितना मुश्किल
 खुद को तसल्ली खुद दे पाना इतना भी आसान नहीं
 पड़ी जरूरत मदद की जब भी खुद को दे आवाज बुलाया
खुद के लिये खुदा बन जाना इतना भी आसान नहीं
 इसके ताने उसके उल्हाने कैसे सहे सब तूँ क्या जाने
 पर लब पे तेरा नाम ना लाना इतना भी आसान नहीं
 गम को छुपा औरो संग हंसना अपने आप मे है मुश्किल
 पर अपने आँसू खुद से छुपाना इतना भी आसान नहीं
 आँख छलक आई मेरी तो इतने क्यों हैरान हो तुम
इन्सां के लिये पत्थर बन जाना इतना भी आसान नहीं
 सब के हाथों मे पत्थर है और निशाने पे मेरा दिल
 ऐसे मे इस दिल को बचाना इतना भी आसान नहीं

Tuesday, March 11, 2008

यार यूँ ही बेवफाई क्यों करेगा यार से

बेवफाई और वफा मजबूरी हैं दोनों प्यार में
फिर काहे जतलाना किसी भी बात का बेकार में
 आपने वादा किया आये नहीं तो क्या हुआ
कुछ दिन तो अच्छे कट गये यूँ तेरे इंतजार मे
 मुझको है अहसास कि मिलने मे वो मज़ा कहाँ
 जो मज़ा आता है अपने यार की इन्तजार मे
 आप फिर वादा करो मै फिर करूँगा इन्तजार ये
 उम्र सारी काट सकता हूँ तेरे इन्तजार में
 जीवन है ऐसे मोड़ पे कोई साथ दे सकता नहीं
 साया भी साथ छोड़ गया क्या गिला फिर यार से
 यूँ भी हर वादा तो किसी का वफा होता नहीं
जो तुम ना पूरे कर सके वादे वो बस दो चार थे
 तूँ है मेरा प्यार बेशक लाख तड़पाये मुझे
 मैं खफा होता नहीं हरगिज भी अपने प्यार से
 क्या पता मजबूरियां कितनी रहीं होंगी तेरी
यार यूँ ही बेवफाई क्यो करेगा यार से

मै खफा होता नहीं हरगिज भी अपने प्यार से

गर बेवफाई और वफा मजबूरी हैं दोनों प्यार में तो काहे जतलाना किसी भी बात का बेकार में आपने वादा किया आये नहीं तो क्या हुआ कुछ दिन तो अच्छे कट गये यूँ तेरे इंतजार मे मुझको है अहसास कि मिलने मे वो मज़ा कहाँ जो मज़ा आता है अपने यार की इन्तजार मे आप फिर वादा करो मै फिर करूँगा इन्तजार ये उम्र सारी काट सकता हूँ तेरे इन्तजार में जीवन है ऐसे मोड़ पे कोई साथ दे सकता नहीं साया भी साथ छोड़ गया क्या गिला फिर यार से यूँ भी हर वादा तो किसी का वफा होता नहीं जो तुम ना पूरे कर सके वादे वो बस दो चार थे तूँ है मेरा प्यार बेशक लाख तड़पाये मुझे मैं खफा होता नहीं हरगिज भी अपने प्यार से क्या पता मजबूरियां कितनी रहीं होंगी तेरी यार यूँ ही बेवफाई क्यो करेगा यार से मै अभी से किस तरह कह दूँ तुम को बेवफा किनारे पे होगा फैसला क्या कहूँ मझधार में

Monday, March 10, 2008

जिस मोड़ पे छोड़ा था साथी तूने हमको

जिस मोड़ पे छोड़ा था साथी तुने हमको
उसी मोड़ पे बैठे हैं तबसे अब तक हम तो
किसी रोज़ ना चाह कर भी पड़ी मेरी जरूरत तो
पाओगे हमे कैसे, ढूंढोगे कहां हम को
 जिस मोड़ पे छोड़ा था कई राहें मुड़ती थी
 कोई इससे जुड़ती थी कोई उससे जुड़ती थी
 चाहता तो मुड़ जाता इस ओर या फिर उस ओर
दरवाजा भले बन्द था कई खिड़कियां खुलती थी
लेकिन ना जाने कयों नहीं ठीक लगा मुड़ना
 किसी रोज़ ना चाह कर भी तुम्हें हम से पड़ा जुड़ना
तो पाओगे हमे कैसे ढूंढोगे कहाँ। हम को
 जिस मोड़ पे छोड़ा था नीरस था हुआ जीवन
 नये सपने बुनने को करने lगा था मन
 मन किया बहुत कोई तब गीत नया बुन लूँ
कोई साज नया छेड़ूं सगीत नया सुन लूँ
 तन्हाई के आलम में ऐसा भी लगा जायज
 कोई प्रीत नयी ढूंढू कोई मीत नया चुन लूँ
 जाने क्या सोचके हम कुछ भी नहीं कर पाये
 शायद ये रही चाहत कि तूँ ही लौट आये
किसी रोज़ ना चाह कर भी पड़ा लौटना जो तुमको
 तो पाओगे हमे कैसे ढूंढोगे कहाँ हमको
 उसी मोड़ पे बैठे हैं तबसे अब तक हम तो
 जिस मोड़ पे छोड़ा साथी तुने हमको

Thursday, March 6, 2008

जिससे भी सोची प्यार की वो ही खुदा हो गया

कुछ तो बता मेरे खुदा ऐसा क्या मुझसे हो गया
मेरी जमीं भी खो गयी और आसमाँ भी खो गया
 सोचा था घर छूटा तो क्या इतना बड़ा जहाँ तो है
 पर मेरे छोटे घर से भी छोटा ये जहाँ हो गया
 छूटा उसका साथ तो हर साथ कम पड़ने लगा
 मै भरी दुनिया के रहते कितना तन्हा हो गया
 शायद किसीके प्यार के काबिल नही रहे है हम
जिससे भी सोची प्यार की वो ही खुदा हो गया
 वो थी घर था हक से मिलती थी कभी रोटी हमें
 पर अब कटोरा भीख का थाली की जगह हो गया
 हसरत भरी नजरों से अब तो देखता हूँ रोटियाँ
 मै दरबदर भटकते भिखारी की निगाह हो गया
 जिस भी दिये से मैने घर मे रोशनी की सोच ली
वही चान्द सूरज बनके किसी आसमाँ का हो गया
 चान्द से बेहतर ही है , माटी का वो नन्हा दिया
 जिस दिये से घर किसी मुफलिस का रोशन हो गया
 कोई लाख सुन्दर हो,सलौना हो,किसीसे हमको क्या
 दिये से घर रोशन तो था, चान्द तुझ से क्या मिला

Wednesday, March 5, 2008

अब नया हम गीत लिखेंगें

अब नया हम गीत लिखेंगे तुझ संग मेरे मनमीत लिखेंगे रेत पर इन उंगलियों से नाम लिख के होगा क्या आती लहर मिट जायेगा ये प्यार का नामों निशाँ पत्थर के सीने पे अब हम लफ्ज-ए-प्रीत लिखेंगे अब नया हम गीत लिखेंगे……॥ प्यार तुम से था तुम्ही से है और तुम से ही रहेगा इस से ज्यादा खुद बता दिल और तुझसे क्या कहेगा अच्छा लगे तो ठीक वरना और कुछ नवनीत लिखेंगे अब नया हम गीत लिखेंगे…… जिन्दगी भर कोई बाजी हम ने कभी हारी नहीं तेरे दर से खाली हाथ लौटू मै कोई भिखारी नहीं हक है तेरे प्यार पे इसे लेके अपनी जीत लिखेंगे अब नया हम गीत लिखेगे……।

Monday, March 3, 2008

होंठों से, उसके गालों पे, मै कविता लिख के आ गया

इतिहास अपने आप को इक बार फिर दोहरा गया
वो मुस्कराये थे आदतन मुझे प्यार का भ्रम छा गया
 अपना समझने की उसे , जो भूल हम से हो गयी
उस भूल की सजा मैं जुर्म से भी ज्यादा पा गया
 किसका प्यार सच्चा किसका झूठा था अब क्या कहें
 जो भी मिला बस गरज़ तक रिश्ता हमसे निभा गया
 जो जान तक देने की , हमसे , था रोज़ उठवाता कसम
 हमने कुछ माँगा तो , गठरी , समेट के वो चला गया
 इक अपनी चीज के सिवा, नही कोई भी अपना यहाँ
 आया समझ हर रिश्ता जब, मुँह मोड़ता ही चला गया
 अच्छा था मुस्करा के यूँ, हम से ना वो मिलता कभी
 मुस्कराना उसका, दिल में, बेवजह ही प्यार जगा गया
 ऐसी कहानी प्यार की, तूने क्यों लिखी, ए मेरे खुदा
 अन्त जिस कहानी का, शुरू होने से पहले आ गया
 उम्मीद थी जिससे कि जख्मो पे लगायेगा मरहम
वो ही जख्मों पर मेरे, एक और जख्म लगा गया
 वो रोज कहते थे , कविता , हम पे भी, लिखो कोई
 होठो से, उसके गालो पे, मै कविता लिखके आ गया

Sunday, March 2, 2008

देखिये अब कौन रह पाता है अपने होश में

उसको खुदा ने बख्शा है , शबाब अभी अभी
साकी ने डाली है जाम में, शराब अभी अभी
 देखिये अब कौन रह पाता है अपने होश में
चेहरे से उसने उठाया है नकाब अभी अभी
 सब को पता चल जायेगा तू है कितनी बेवफा
 लिखी है तुझपे जिन्दगी इक किताब अभी अभी
 अब वो समझ जायेगा,क्या है प्यार,क्या वफा
 खुली है नींद, टूटा है उसका ख्वाब अभी अभी
 क्या पता क्या होगा हश्र, खिजां मे फूलों का
मुरझा रहे हैं बहार मे खिले गुलाब अभी अभी
 इनायतों से ज्यादा ही निकले हैं आपके सितम
 हम ने किया है पिछला सब हिसाब अभी अभी
 फूले नहीं समा रहें बाहों मे जिसको लेके आप
निकला था बाहों से मेरी वो जनाब अभी अभी
 हाथों में लेके नश्तर फिर सब दोस्त आ गये
जो लगी खबर मेरा जख्म इक है भरा अभी अभी

Friday, February 29, 2008

लोग कह्ते है कवितायें ना लिखा कीजे

लोग कहते हैं कवितायें ना लिखा कीजे ।
 दर्द जब हद से गुजर जाये तो फिर क्या कीजे ॥
 वो जो कहते है मेरे गीत है बस दर्द भरे ।
 छाले मेरे दिल के कभी उनको दिखा ही दीजे
॥ जो सलाह देते है उम्मीद से जीने की सदा ।
 जहर जो मैने पिया थोड़ा उनको चखा ही दीजे
 फिर ना हसरत से कभी देखेगी किसी दुल्हन को
 मेहन्दी उन हाथों मे इक रोज लगा तो दीजे
 जो भी मिलता है कोई जख्म नया देता है
किन्हीं हाथों में मरहम,खुदा,अब तो थमा भी दीजे
 कोई देता है जख्म कोई छिड़कता है नमक
 रह गयी हैं क्या जमाने मे ये दो ही चीजे
 जख्म देखेंगे तो दिल उनका दहल जायेगा
मेरे जख्मों को किसी तरह छुपा भी दीजे

Thursday, February 28, 2008

उस रोज तुम खुद को कहोगे बेवफा

इस हाद्सों के शहर मे हो ही गया फिर हाद्सा
मैने भले रखा कदम एक एक संभलते हुये ॥
 सोचा ना था मिल जायेगी सरेराह हम को जिन्दगी
 हम तो गुजरे थे इधर से यूँ ही टहलते हुये ॥
 पेश ना करते कभी तेरे सामने शीशे का दिल
तेरे हाथों में गर देख लेते पत्थर उछलते हुये
 जिस दम पे तुम दम ठोंक ठुकराते रहे हरदम
मुझे आज देखेंगे हमदम तेरा दम वो निकलते हुये
 हाथों मे हाथ डाल तमन्ना थी तेरे संग चले
पर रह गये है देख खाली हाथ हम मलते हुये
 ये ना कह, तेरा मिलन, मुझसे कभी मुमकिन ना था
 देखा नहीं, क्या तुमने, धरती से गगन मिलते हुये॥
 चलो मै नही कह्ता,पर तुम खुद को कहोगी बेवफा
 जिस रोज शीशा देखोगी,सुबह आँख तुम मलते हुये

Wednesday, February 27, 2008

याद इतना भी कोई ना आये हमें

दिल की नाजुक रगें तक लगें टूटने
याद इतना भी क्यों कोई आये हमें
 चैन दिन मे नहीं नींद रातों से गुम
इस तरह से कोई क्यों सताये हमें
 वो लगायेंगे मरहम,तसल्ली तो दें
 फिर भले जख्म रोज देते जायें हमें
 प्यार उनसे किया जुर्म हमसे हुआ
फिर सजा से कोई क्या बचाये हमे
 प्यार ही दर्द है तो ये भी मंजूर है
 कोई दर्द-ए-दवा ना पिलाये हमें
 उनकी राहों से चुनने है काँटे अभी
कोई फूलों की राह ना दिखाये हमे
 ये है कैसी गजल जिसके हर लफ्ज में
 यार का अक्स ही, नजर आये हमें
 रोज सपनों में आने से क्या फायदा
 कोई सपना तो सचकर दिखायें हमें

Saturday, February 23, 2008

शहर में शीशे का घर, भूल ना कर

चाहो तो, बुझा दो तुम, चिराग सब जलते हुये
 हमने देखा है , नये सूरज को निकलते हुये॥
 अब बता, कहाँ जायेगा, दरवाजा हर इक बन्द है।
कुछ तो सोचा होता, अपने घर से निकलते हुये॥
 ये हादसो का शहर है, तो होके रहेगा हादसा
लाख तुम रखना कदम, एक एक संभलते हुये
 राहों मे ,कान्टे हटा ,किसी राह को आसान कर
 गुजरना क्या गुलशन से हर इक फूल मसलते हुये
 इस शहर में,शीशे का घर,ये भूल ना करना कभी
 इस शहर मे दिखते हैं अक्सर ,पत्थर उछलते हुये
 खून उस अरमाँ का, होते देखूँ , ये मुमकिन नहीं
जिसे दिल के पालने मे, देखा बच्चे सा पलते हुये
 अब नहीं कहते कभी, किसी यार को हम बेवफा
 बस साथ शीशा रखता हूँ इस राह मे चलते हुये
 गिरगिट पे रंग बदलने का, इल्जाम ना आता कभी
 देखते इन्सां को गर, मौका बेमौका, रंग बदलते हुये
 क्या वफा क्या दोस्ती क्या प्यार क्या है अपनापन
 मौसम के साथ देखे , सबके मायने बदलते हुये

Thursday, February 21, 2008

मुझ से गुनाह हो गया

जिन्दगी मे जब कभी , मुझ से गुनाह हो गया
 हर शख्स इक इन्साफ पसन्द, शहँशाह हो गया
 बाप का साया जो मेरे सर से उठ गया तो फिर
देखो जिसे मेरे लिये, वो ही जहाँपनाह हो गया
 माँ की नजरों में सदा मेरा स्याह भी सफेद था
 बन्द वो आँखे हुई,और सफेद भी स्याह हो गया
 मेरी तबाही से तरक्की सबकी इतनी हो गयी
फकीर तक मेरे लिये कोई बादशाह हो गया
 मुँह लगा बोतल से पीते थे ये कल की बात है
 अब तो, बोतल देखना तक, भी गुनाह हो गया
 सजा का फैसला तो पहले ही से तेरे मन में है
क्यों पूछना कब, कैसे और क्या गुनाह हो गया
 जीत ही लेता मुकदमा तुझ से मै ये प्यार का
 पर दिल ही मेरा, देकर दगा, तेरा गवाह हो गया

Wednesday, February 20, 2008

प्यार तुम से और बढ़ता जा रहा है

वक्त ज्यों ज्यों गुजरता जा रहा है
प्यार तुम से और बढता जा रहा है
 सोचा था हालात की इस चिलचिलाती धूप में
मर जायेंगी मेरी ये सारी पौध जैसी हसरतें
पर जाने कौन किस्म है,इस पौध की या मेरे रब
प्यार का पौधा तो बेहिसाब बढ़ता जा रहा है
 वक्त ज्यों…………॥
 सोचा फिर अब कह ही दूँगा मुझ को तुमसे प्यार है
जीना क्या मरना भी अब तेरे बिना दुश्वार है
 पर जाने किस हद तक आ पहुंचा है मेरा प्यार अब
 कुछ भी कहना अब तो बेमानी सा होता जा रहा है
वक्त ज्यों…………
 अब ये सोचा है कि अब से कुछ भी ना सोचेंगे हम
तूँ ही बता, इस दिल को आखिर कितना और रोकेंगे हम
इसे रोकने में आजतक मिली किस को कामयाबियां
 मेरा दिल भी, अब तो बगावत पर उतरता जा रहा है
 वक्त ज्यों ज्यों गुजरता जा रहा है
प्यार तुम से और बढ़ता जा रहा है

Monday, February 18, 2008

सच मानो दुर्योधन नहीं मरा

जाने क्यों लगता है मुझ को कभी कभी
युद्ध महाभारत का नहीं हुआ है खत्म अभी
 (1) मन के इस कुरूक्षेत्र मैं आज भी इच्छा रूपी सेनाये,
 अपने अपने अस्त्र शस्त्र,हाथों में उठायें
 कर रही हैं शंखनाद ।
हर कोई एक दुसरे पर,बलवती होना चाहता है
 विजय सब को पसन्द है हारना कोई नहीं चाहता है ।
पर आज का विदुर इस बात से क्षुब्ध है,
 कि इस युद्ध का ना कोई नियम है ना धर्म,
ये कैसा महाभारत है, कैसा धर्म युद्ध है
 कभी भी ,कोई भी अस्त्र्, हो सकता है प्रयोग,
साम दाम दण्ड भेद या इन सब का योग
छल कपट मक्कारी या फिर बेईमानी
क्योंकि, अब युद्ध जीतना ही काफी है
 कैसे जीता, ये हो चुका है बेमानी।
 (2) जाने कयों लगता है मुझे,
 कि मन के इस 'कुरुक्षेत्र' मे ,
 मैं ही अर्जुन हूँ ,
तो मै ही दुर्योधन,
मैने स्वयं ही स्वयं को मारना है
या यूँ कहो, स्वयं ही जीतना है ,स्वयं ही हारना है
 मै अर्जुन , किंकर्त्वयविमूढ सा खड़ा समझ नही पाता
कि मैं भला स्वयं ही स्वयं को कैसे मार सकता हू
और स्वयं को जिताने के लिये, स्वयं कैसे हार सकता हूँ
 (3) तभी मैं स्वयं ही 'कृष्ण' बन जाता हूँ स्वयं ही स्वयं को समझाता हूँ
 कि यदि इस युद्ध मे 'दुर्योधन' नहीं मरा, तो अनर्थ हो जायेगा
पता नहीं ये दुर्योधन कब
,किस किस दुशासन से, किस कि्स द्रोपदी का 'शीलहरण' करवायेगा ।
 यह सोच ,मै अन्दर तक काँप जाता हूँ
क्योंकि द्रोपदी भी ,मै खुद को ही पाता हूँ
 (4) पर पिछले हर अनुभव से हतोत्साहित
, मुझ अर्जुन सेअपना गाण्डीव नहीं उठता
हे कृष्ण, मै ये युद्ध अब और नहीं कर सकता
अपना समय अपनी ताकत व्यर्थ नहीं कर सकता
आपके कहने पर मैने अक्सर अपना गाण्डीव उठाया है
 तर्क वितर्क का हर तीर भी आजमाया है
 पर हर बार नतीजा , वही ढाक के तीन पात ही आया है
दिल का 'ये' दुर्योधन ना कभी हारा ना मरा
इसे हमेशा जिन्दा ही पाया है
 हे कृष्ण
अगर इस तरह दुर्योधन , मर सकता या मर गया होता
 तो ये महाभारत कब का खत्म हो गया होता
 पर ये तो आज भी अपनी मनमानी करता फिरता है,
ना इस की 'सेना ' मरती है , ना ये आप ही मरता है
 इसलिये प्रभु मुझे अब क्षमा कीजिये
और हार स्वीकार कर युद्ध समाप्त करने की अनुमति दीजिये।
 (5) हे अर्जुन,
 ऐसा नहीं कि मैं कृष्ण ये बात नहीं जानता
 ये दुर्योधन नहीं मरने वाला मै ये भी हूँ मानता
 फिर भी ये युद्ध समाप्त करने की अनुमति मै नहीं दे सकता
 क्योंकि एक बात तूँ नहीं जानता।
 ये युद्ध मेरे द्वारा ही प्रेरित है।
और इस युद्ध को जारी रखने में ही हम सब का हित है
। हे अर्जुन ,
ना भी मरा दुर्योधन तो कम से कम इस युद्ध मे उलझा तो रहेगा
 और इस तरह तब तक कई 'द्रोपदियां 'बची रहेंगी,\
 'हस्तिनापुर' भी बचा रहेगा
 (6) तब मैं अर्जुन
, अनमने मन से ही सही, फिर गाण्डीव उठाता हूँ
 और 'महाभारत' अभी जारी है
इसका शंखनाद बजाता हूं

मन के इस कुरूक्षेत्र में

जाने क्यों लगता है , मुझ को कभी कभी युद्ध महाभारत का खत्म नही हुआ अभी (1) मन के इस कुरूक्षेत्र मैं आज भी इच्छा रूपी सेनाये, अपने अपने अस्त्र शस्त्र, हाथों में उठायें कर रही हैं शंखनाद हर कोई एक दुसरे पर, बलवती होना चाहता है विजय सब को पसन्द है हारना कोई नहीं चाहता है पर आज का विदुर इस बात से क्षुब्ध है, कि इस युद्ध का ना कोई नियम है ना ही कोई धर्म, तो ये कैसा महाभारत है कैसा धर्म युद्ध है कभी भी कोई भी अस्त्र्, हो सकता है प्रयोग, साम दाम दण्ड भेद या इन सब का योग छल कपट मक्कारी या फिर बेईमानी क्योंकि, अब युद्ध जीतना ही काफी है कैसे जीता, ये हो चुका है बेमानी। (2) और जाने कयों लगता है मुझे, कि मन के इस कुरुक्षेत्र मे , मैं ही अर्जुन हूँ ,तो मै ही दुर्योधन, मैने स्वयं ही स्वयं को मारना है या कहो, स्वयं ही जीतना है ,स्वयं ही हारना है मै अर्जुन , किंकर्त्वयविमूढ सा समझ नही पाता हूँ मैं भला स्वयं ही स्वयं को कैसे मार सकता हू और स्वयं को जिताने के लिये, स्वयं कैसे हार सकता हूँ (3) तभी मैं स्वयं ही कृष्ण बन जाता हू स्वयं ही स्वयं को समझाता हूँ यदि इस युद्ध मे दुर्योधन नहीं मरा, तो अनर्थ हो जायेगा पता नहीं ये दुर्योधन कब किस किस दुशासन से, किस कि्स द्रोपदी का 'चीरहरण' ही नहीं 'शीलहरण' तक करवायेगा । यह सोच , मै अन्दर तक काँप जाता हूँ क्योंकि द्रोपदी भी , मै खुद को ही पाता हूँ (4) पर पिछले हर अनुभव से हतोत्साहित, मुझ अर्जुन से अपना गाण्डीव नहीं उठता हे कृष्ण, मै ये युद्ध अब और नहीं कर सकता अपना समय और अपनी ताकत व्यर्थ नहीं कर सकता आपके कहने पर मैने अक्सर अपना गाण्डीव उठाया है तर्क वितर्क का हर तीर भी आजमाया है परन्तु नतीजा वही ढाक के तीन पात ही आया है दिल का 'ये' दुर्योधन ना हारा ना मरा इसे हमेशा जिन्दा ही पाया है हे कृष्ण अगर इस तरह दुर्योधन , मर सकता या मर गया होता तो ये महाभारत कब का खत्म हो गया होता पर ये तो आज भी अपनी मनमानी करता फिरता है, ना इस की सेना ही मरती है , ना ये आप ही मरता है इसलिये प्रभु मुझे अब क्षमा कीजिये और हार स्वीकार कर युद्ध समाप्त करने की अनुमति दीजिये (5) हे अर्जुन, ऐसा नहीं कि मैं कृष्ण ये बात नहीं जानता और ये दुर्योधन नहीं मरने वाला , मै ये भी हूँ मानता फिर भी ये युद्ध समाप्त करने की अनुमति मै नहीं दे सकता क्योंकि एक बात तूँ नहीं जानता। ये युद्ध मेरे द्वारा ही प्रेरित है, और इस युद्ध को जारी रखने में ही हम सब का हित है सोच ना भी मरा दुर्योधन तो कम से कम इस युद्ध मे उलझा तो रहेगा और इस तरह तब तक कई द्रोपदियां बची रहेंगी, हस्तिनापुर भी बचा रहेगा तब मैं अर्जुन, अनमने मन से ही सही, फिर गाण्डीव उठाता हूँ और 'महाभारत अभी जारी है' इसका शंखनाद बजाता हूं

Thursday, February 14, 2008

रैड रोज़ और 'वो'

पैरों से मसलोगी या फिर चूमोंगी होठों से उसे
भेजा तो है हमने तुझे इक गुलाब अभी अभी
सबसे सुर्ख रेड रोज मेरा हो ये सोच कर
खूने जिगर से उसको सींचा था कभी कभी
 उस फूल मे दिल भी मेरा आये तुझे नजर
 दिल के लहू से गुलाब ये रंगा है अभी अभी
 ता उम्र बदली करवटें ना नींद थी न ख्वाब थे
 लगी आँख तो दिखा है तेरा ख्वाब अभी अभी
 ता उम्र मिले जख्म, और अब जाके तुम मिली
 खुदा ने किया चुकता मेरा हिसाब अभी अभी
 बन के सवाल सारी उम्र जो उलझाता रहामुझे
 मिलने से तेरे मिल गया वो जवाब अभी अभी
 समझेंगे अब है प्यार क्या और होती है क्या वफा
लगी हाथ अपने है प्यार की इक किताब अभी अभी

Wednesday, February 13, 2008

सफर का अन्त

कितनी तकलीफ हुई होगी, उस शख्स को, तुम सोचो तो जरा
 जिसे सफर के अन्त में पता चले , वो जितना चला बेकार चला
मन्जिल हो अभी भी दूर खड़ी , और खत्म हुआ जिसका रस्ता
मन्जिल ने हो जिस राही से कहा, नादान, तूँ नाहक दौड़ा किया
मुझ तक कोई राह नहीं आती , तूँ मुझ तक पंहुच नहीं सकता
 मेरे चारों और मीलों खाई, नहीं जिसको लाँघ कोई पाता
 राही भी अजब दीवाना था , अपनी धुन में मस्ताना था
उस राही ने मन्जिल से कहा, काहे को रही इतना इतरा
 जिस हद तक आता था रस्ता, उस हद तक तो मैं आ पंहुचा
तुम चाहती अगर, बाकी दूरी ,पल भर में ही मिट सकती थी
इक कदम बढ़ाना था तुमको, मुझको मन्जिल मिल सकती थी
 लेकिन तुमने चाहा ही नहीं, और मेरे चाहने से होना था क्या
आगे का सफर संभव ही नहीं , ना तुम चाहो , ना चाहे खुदा
, आया तो बड़ी चाहत से था मैं, पर, अन चाहे मन लौट चला
 फिर भी तेरे जीवन में कभी इतना सूना पन आ जाये
ना राह दिखे ना राही ही , और तूँ खुद से घबरा जाये
 तब अहम किनारे पे रखना , इक बार पुकारना धीरे से
उस रोज भी तेरा दिवाना , तेरे आसपास मिल जायेगा
वीरान पड़ी तेरी राहों का, फिर से राही बन जायेगा
आखिर तो तेरा दीवाना है , कहाँ तुझ बिन जान गंवायेगा

सफर का अन्त

कितनी तकलीफ हुई होगी, उस शख्स के बारे में सोचो जिसे सफर के अन्त में पता चले , वो जितना चला बेकार चला मन्जिल हो अभी भी दूर खड़ी , और खत्म हुआ जिसका रस्ता मन्जिल ने हो जिस राही से कहा , नादान तूँ नाहक दौड़ा किया मुझ तक कोई राह नहीं आती , तूँ मुझ तक पंहुच नहीं सकता मेरे चारों और मीलों खाई, कोई जिसको लाँघ नहीं सकता तब राही ने मन्जिल से कहा, काहे को रही इतना इतरा जिस हद तक आता था रस्ता, उस हद तक तो मैं आ पंहुचा तुम चाहती तो बाकी दूरी पल भर में ही मिट सकती थी इक कदम बढ़ाना था तुमको, मुझको मन्जिल मिल सकती थी लेकिन तुमने चाहा ही नहीं, और मेरे चाहने से होना था क्या आगे का सफर संभव ही नहीं, ना तूँ चाहे ना चाहे खुदा ओ के टा टा बाई बाई , तेरी राहों का राही लौट चला फिर भी तेरे जीवन में कभी इतना सूना पन आ जाये ना राह दिखे ना राही ही , तूँ खुद से भी घबरा जाये तब अहम किनारे पे रख के, इक बार पुकारना धीरे से उस रोज भी तेरा दिवाना , तेरे आसपास मिल जायेगा वीरान पड़ी तेरी राहों का, फिर से राही बन जायेगा आखिर तो तेरा दीवाना है , तुझ बिन ये कहाँ और जायेगा

Monday, February 11, 2008

इजहार-ए-इश्क ना होने वाली वैलेन्टाईन से

हमने किया इकबाल-ए-जुर्म और आपने दे दी सजा अच्छा किया अब इसमे तेरी क्या खता इतिहास है इसका गवाह इससे ज्यादा हुस्न ने है कब किसी को कुछ दिया आपने जो दी सजा यूँ तो हमें कबूल है लेकिन तूँ दिल पे हाथ रख और फिर बता इजहार-ए-इश्क करना क्या कोई इतनी बड़ी भूल है अपनी कब चाहत रही कि गुलशन पे हम कब्जा करें कब जताया हमनें हक कि तुझसा सुन्दर फूल मेरे चमन का फूल है हाँ हमको ये पता ना था कि गुलशन के आसपास भी अपना निकलना है मना किसी फूल की महक भी उसको सूंघने का हक नहीं जिसके जीवन में मुकद्दर ने लिखे बस शूल हैं बस अब इतना कहना है मुझे कि अपना भी इक उसूल है दोहराते हम कभी नहीं जब भी हुई कोई भूल है इस बार क्या कभी जिन्दगी में वैलेन्टाईन मनायेंगे नहीं और अपनी तो तूँ छोड़ किसी और के आगे भी हम वैलेन्टाईन बनने के लिये हाथ फैलायेंगे नहीं

Saturday, February 9, 2008

आओ वैलेन्टाईन मनायें

कुछ और बने ना बने हम से चलो किसीको वैलेन्टाईन बनायें कोई और त्योहार मने ना मने सब मिलकर वैलेन्टाईन मनायें वैश्वीकरण के दौर में शायद कुछ भी नहीं बचेगा अपना अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता बन्द कर अब ये मन्त्र जपना आज की पीढी इन्हें समझती किसी बीती रात का झूठा सपना अब तूं भी निकल सपनों से बाहर चल वैलेन्टाईन कोई ढूंढ के लायें कोई और त्योहार मने ना मने सब मिलकर वैलेन्टाईन मनायें अपने त्योहारों में क्या है वैलेन्टाईन तो नया नया है होली में हुड़दंग से ज्यादा क्या रखा है तू ही बता सब के चेहरे गंदे करना और भला होता है क्या और दिवाली में भी अक्सर ये ही तो है देखा जाता इधर बम तो उधर पटाखा रात रात भर बजता जाता प्रदूषण बढ जाता इतना नहीं ठीक से, कोई सो पाता इसी तरह, अपने त्योहारों में कुछ और कमियां ढूंढ के लाओ कुछ मै तुम को बतलाता हूँ और कुछ तुम मुझ को बतलाओ कमियां दूर नहीं होनी, कह अपने त्योहारो को छोड़ो वैलेन्टाईन जैसे पश्चिम के त्योहारों से नाता जोड़ो अब बजने दो संगीत पश्चिमी चलो हम भी गीत पश्चिमी गायें कुछ और बने ना बने हम से चलो किसी को वैलेन्टाईन बनायें कोई और त्योहार मने ना मने आओ मिलकर वैलेन्टाईन मनायें

Friday, February 8, 2008

वेलेन्टाईन की तलाश है

पहले तो कभी भी हुआ नहीं इस बार शायद कोई बात बने मै किसी का वैलेन्टाईन बनूँ कोई मेरी वैलेन्टाईन बने जीवन की इस भाग दौड में सबसे आगे बढने की होड़ मैं वक्त नही है पास किसी के जो कोई थामे उसका हाथ छोड़ गये अपने बेगाने जिस बदकिस्मत इन्साँ का साथ मैं चाहूँ कि ऐसे ही किसी शख्स की जो कोई बात सुने मैं उसका वैलेन्टाईन बनूँ वो मेरी वैलेन्टाईन बने तन्हाई क्या होती है और दर्द है क्या तन्हाई में इस दर्द को बस वो ही जाने कुछ दिन जिसके गुजरे हों तन्हाई में घर की चार दीवारों से ही जिसकी रिश्तेदारी हो बिस्तर से हो दोस्ती जिसकी बस सिरहाने से यारी हो तुम्हें अगर मिल जाये जो हो इतना तन्हा जीवन मे कहना उससे दिन सात गिने मैं बनूँगा उसका वैलेन्टाईन वो मेरी वैलेन्टाईन बने लेकर बस हाथो में हाथ बैठे रहें चन्द घंटो साथ और भले कुछ हो ना हो पर मन से हो कोई मन की बात मैं उसके दिल की बात सुनूँ वो मेरे दिल की बात सुने मै उसका वैलेन्टाईन बनूँ वो मेरी वेलेन्टाईन बने

Thursday, February 7, 2008

गैरत ज्यादा दिन बचे , मुमकिन नहीं

आप क्या महफिल में आये, उठके सब चलने लगे चिराग कुछ बुझने लगे , जिस्म कुछ जलने लगे ज्यादा पीकर के बहकते, तो कुछ समझ आता हमें पर आप तो दो चार घूँट, पीकर ही बहकने लगे कातिल नशा है शराब में या है साकी तेरे शबाब में उसे पी के खोये होश तो , तुझे देख सब मरने लगे है कैसी ये शराब और महफिल का साकी कैसा है ना पी तो लड़खड़ाये सब और पी तो संभलने लगे मेरी ना को तूँ ना ही समझ ये कोई झूठीमूठी ना नहीं हम वो नहीं जो इसरार से ना को हाँ मे बदलने लगे मेरी सोई गैरत को, उस दिन, ललकारा उसने इस तरह ना चाह कर भी प्यासे ही मह्फिल से हम चलने लगे प्यासा भी है रहना पड़ा ,और खाली भी लौटे है बहुत महफिल के सब दस्तूर, साकी, मुझपे अमल करने लगे उसकी गैरत ज्यादा दिन बच पाये ये मुमकिन नहीं जिस जेब में दौलत ना हों और प्यास भी बढने लगे

Wednesday, February 6, 2008

महक

चाँद और तारों की ख्वाहिश, दिल मे क्यों पलने लगे ये दिल कोई बच्चा नहीं जो हर शै को मचलने लगे महक चारों ओर है और गुलशन का कुछ पता नहीं लगता है फूल आजकल हैं दिल मे मेरे खिलने लगे हम किसी भी महक के कायल नहीं थे आजतक ये कौन सी है महक जिससे हम हैं विचलने लगे सुराग तक उस महक का मिलता नहीं ढूंढे से भी मन जिससे महकने लगा दिल-ओ-जिस्म फिसलने लगे आप का कहना है वाजिब नहीं देखने की शै महक मै क्या करूँ जो देखने को दिल ये मचलने लगे हाँ पहले की तरह मैं अब, करता नहीं इजहारे-इश्क आईना देखा है जब से, मेरे होंठ हैं सिलने लगे आज तो सब रास्ते , मुझे बन्द आते हैं नजर शायद कल दिल की गली से, रस्ता निकलने लगे पर पिछले अरमानों का हश्र देखते तो फिर कभी ना पलते ये अरमां नये, जो दिल में हैं पलने लगे ये तो है महक , इन मुठिठयों मे कैद होने की नहीं नाहक इसे क्यों फूल समझ, कोई हाथ मसलने लगे

Tuesday, February 5, 2008

किस तरह गुजरे ये दिन तेरे बिन

ना पूछ मुझसे किस तरह गुजरे हैं मेरे दिन तुझसे मिले बिना या तुझसे बात किये बिन ज़ालिम लहर जैसे कोई मछली किनारे पटक गयी अगली लहर तक जान मछली की अधर मे लटक गयी तड़फड़ाती, छटपटाती, मरती जा रही थी वो चाह कर भी पानी तक ना पहुंच पा रही थी वो महसूस कर सके तो कर सोच पाये तो तूँ सोच किस तरह के दर्द से गुजरती जा रही थी वो जैसे मरीज-ए-सांस का हो वक्त बुरा आ गया मुंह से मास्क-आक्सीजन कोई जिसके हटा गया एक एक सांस के लिये, छटपटा रहा था वो अनचाही मौत की तरफ खिसकता जा रहा था वो हो सके तो कुछ तो उस पीड़ा को तूँ महसूस कर जिस पीड़ा के दौर से गुजरता जा रहा था वो मह्सूस कर सके तो कर ना कर सके तो सुन कुछ इस से भी बदतर हैं गुजरे मेरे रात दिन तुझसे मिले बिना और तुझसे बात किये बिन ए मेरी जानेमन, मेरी जाने मन, मेरी जानेमन वक्त का इक इक मिनट है यूँ गुजरता जा रहा नंगे बदन पे मोम ज्यों कोई कतरों में टपका रहा दर्द का एक एक लम्हा इस कदर लम्बा हुआ सदियों की सजा वक्त कुछ पल मे है देता जा रहा बस एक बात सोच कर मै दर्द सह गया सभी शायद रहम आजाये और मरहम लगाये तूँ कभी उस इक स्पर्श के लिये मै हजार जान भी वार दूं मै जहाँ की सह लूँ नफरतें, करे एक बार जो प्यार तूँ

Monday, February 4, 2008

ये शहर कब्रिस्तान बनता जा रहा है

उपयोगिता तय करती है अब रिश्तों की नजदीकियां आदमी भी आजकल सामान बनता जा रहा है व्यक्तितव से ज्यादा महत्व उपयोगिता का हो गया कद नापना इन्सान का आसान बनता जा रहा है देख कर इन्सान का इन्सान बन पाना कठिन जिसको देखो आजकल भगवान बनता जा रहा है लोग कहते है कि उसके दर पे है मिलता सकून मेरे अन्दर फिर ये क्यों तूफान बनता जा रहा है किस के सिर पे पांव रख अब आगे बढेगा तूँ बता धरती का हर टुकड़ा जब आसमान बनता जा रहा है कल जहाँ कुछ भी ना था वहाँ आज छत तैयार है शायद बिना बुनियाद के मकान बनता जा रहा है
खून का रिश्ते तो अब पानी से पतले हो गये
खून इक मिटती हुई पहचान बनता जा रहा है
पहले जो कदमों की आहट तक से था पहचानता अब वो मेरी शक्ल से अन्जान बनता जा रहा है
ताकि उसकी इनायतों को भूल ना जाऊं कहीं जख्म भर चला है पर निशान बनता जा रहा है
जी हाँ कभी ये शहर था फिर जाने क्या चली हवा अब जिन्दा लाशों का ये कब्रिस्तान बनता जा रहा है

Wednesday, January 30, 2008

मेरे मन दर्पण पे तूने फैंके हैं पत्थर

जिन्दगी ने कल हमें फिर और इक सदमा दिया वक्त ने फिर हम पे बन्द इक और दरवाजा किया जिसकी नजरों में, तमन्ना थी कि मेरा कद बढे उसकी नजरों में गिरा के मुझ को शर्मिन्दा किया दोस्त दुश्मन दोनों का हक वक्त ने यूँ अदा किया पहले मिलाया और फिर मिलते ही उससे जुदा किया जिन्दगी से जब भी कुछ उम्मीद पाने की जगी वक्त ने लाकर हमें फिर आईना दिखला दिया क्या मुकद्दर है मेरा और क्या मेरी तकदीर है सामने थाली रही और अन्दर निवाला ना गया ऐसा क्यों होता है मेरे साथ ही होता है क्यों जितना मै आगे बढा यार उतना पीछे चला गया नाकामियां बदनामियां कुछ और दामन में जुड़ी जब भी कोई दाग कम करने का हौंसला किया लोगों का कहना भला मुझको लगेगा क्यों बुरा जब मेरा जमीर ही मुझको खरी सुना गया जब इनायतों से ज्यादा यार की हों शिकायते तो समझ लो कि यारी टूटने का वक्त आ गया हर शख्स ही मुझ से बड़ा दिखने लगा है आजकल वक्त मेरे कद को इस हद तक बौना बना गया मेरे मन दर्पण पे तूने फैंके तो हैं पत्थर, मगर टूटने से पहले उस मे अक्स तेरा समा गया दीवानगी की देख हद खुद टूट कर भी शीशा दिल अपने हर टुकडे मे तेरा अक्स पूरा बचा गया

Monday, January 28, 2008

कहने को साथी साथ है

पास तेरे आके तुझ से दूर हो जाता हूँ मै क्या बताऊं किस कदर मजबूर हो जाता हूँ मै मिल के भी तुझ से कभी मिल नहीं पाता मै जब ये समझ आता नहीं फिर मिलने क्यों आता हूँ मैं बात कर सकता हूँ पर हर बात कर सकता नहीं जाहिर तुम पे मै कोई जज्बात कर सकता नहीं पर दूर तुझसे रहके तेरे पास आ जाता हूँ मै अपनी मनमर्जी का मालिक खुद को तब पाता हूं मै ना इजाजत चाहिये ना पूछनी मर्जी तेरी जी में जो आता है सब बेखौफ कर जाता हूँ मै पास तेरे रहके तुझ को छूना तक मुमकिन नहीं पर दूर तुझ से रह तेरी बाहों में आ जाता हूँ मै दिलका हर इक दर्द तब तुझसे मै बांट पाता हूँ मन की हर इक बात तब तुझ से कर जाता हूँ मैं अठखेलियां करना भी तब तुझको बुरा लगता नहीं पास में और दूर में कितना फर्क पाता हूँ मैं तूँ ही बता कि पास तेरे आके मुझ को क्या मिला दूर तुझसे रह के फिर भी कुछ तो पा जाता हूँ मै नजदीक रहके इस कदर रखनी क्या इतनी दूरींया कहने को साथी साथ है और तन्हा हो जाता हूँ मै

Friday, January 25, 2008

हदों मे रह के कभी प्यार हो नही सकता

हदों मे रहके तो व्यापार होते आयें हैं हदों में रहके कभी प्यार हो नही सकता हदों में रहके तुम इन्कार कर तो सकते हो हदों में रहके पर इकरार हो नहीं सकता तूँ जिस तरह से किनारे को पकडे बैठा है आज क्या तूँ कभी उस पार हो नहीं सकता जो अपने यार की उम्मीद पे ना उतरे खरा वो रिश्तेदार ही होगा वो यार हो नही सकता खोने और पाने का हिसाब जब लगे लगने तो फिर वो दोस्ती होगी वो प्यार हो नहीं सकता अगर पाना है मंजिल को तो घर को छोडना होगा कैदी दीवारों का मंजिल का हकदार हो नही सकता निकलना दायरों से तेरा लाजिम है तूँ मेरी मान रह के दायरों मे तूँ मेरा प्यार हो नहीं सकता रिश्तों में हदें होती हैं नहीं प्यार में होती हदों में रिश्ते निभ सकते हैं प्यार हो नहीं सकता खुले आकाश मे उडना अगर चाहत है तो सुन ले हदों के पिंजरे मे रहके ये मुमकिन हो नहीं सकता निकल जाती है गाडी सामने से उस मुसाफिर के जो रहते वक्त गाडी मे सवार हो नहीं सकता मेरे तन मन पे तो अधिकार तेरा , सिर्फ तेरा है भले तुझ पर यही अधिकार मेरा हो नहीं सकता

प्यार जब हद से गुजर जाये

प्यार में दर्द का अहसास ही कब होता है प्यार जब आधा अधूरा हो ये तब होता है दर्द जब हद में रहे तब ये रूलाता है बहुत दर्द जब हद से गुजर जाये दवा होता है प्यार तड़पाता,रुलाता है,सताता है बहुत लेकिन वो प्यार जो दायरों मे घिरा होता है प्यार जब हद से गुजर जाये तो फिर क्या कहना प्यार में सारे जमाने का मजा होता है प्यार में रोने रूलाने का चलन है तब तक जब तक ये अपनी जंजीरो मे बंधा होता है अपने संस्कारो की जंजीरे जरा तोड़ के देख अपने दायरों से निकल अहम जरा छोड़ के देख प्यार करते हो तो सरेआम कहो करते हैं यार से साफ कहो तुम पे बहुत मरते हैं अपना कोई भी अहम तूँ आड़े ना आने दे कभी प्यार को तूँ रूठ के ना दूर जाने दे कभी खा कसम डर या वहम दिल मे ना तेरे आयेगा तूँ कदम आगे बढा पीछे जहाँ ह्ट जायेगा हाँ हो सकता है कि कुछ चर्चे रहें दो चार दिन तूँ ही बता इससे ज्यादा और क्या हो जायेगा थोडी ताकत थोड़ी सी हिम्मत जुटानी है तुम्हें ये प्यार तेरी सारी दुनियां ही हसीं कर जायेगा वो कहेगा कब कहेगा इसका ना इंतजार कर तुम कहोगे पहले तो इसमें तेरा क्या जायेगा तेरे दामन के पकड़ने में ही दिखती ढील है वरना क्या हिम्मत जो वो दामन छुड़ा ले जायेगा

Thursday, January 24, 2008

तब जा के गुजारा होता है

जो भी चाहे तूँ मंजिल चुन जो भी चाहे तूँ सपने बुन जो ठीक लगे सो करता जा ना इसकी सुन ना उसकी सुन सब कुछ हासिल हो सकता है गर खुद मे तूँ पैदा कर ले मंजिल को पाने की धुन और राहो पे चलने का गुण ना कामयाब इन्सान सदा किस्मत का ही रोना रोता है कहता है मिलता है वही किस्मत में जो लिखा होता है नहीं सोचता आम मिले कैसे जब पेड बबूल के बोता है अपने कर्मो का फल ना मिले ऐसा तो कभी नहीं होता है केवल इच्छा है पाने की नहीं हिम्मत दाँव लगाने की हाँ ऐसा शख्स तो हर बाजी पहले से ही हारा होता है चाहत रखने भर से ही मंजिल कहाँ किसे मिलती मंजिल के लिये तो चलते रहो तब जा के गुजारा होता है

Monday, November 26, 2007

मृगतृष्णा

मृगतृष्णा किसी और का कोई दोष नही, बस मेरी ही नादानी है
 जाने मै कैसे भूल गया मेरा सफर तो रेगिस्तानी है
 इन रेतीली राहो में सदा सूरज को दहकता मिलना है
 बून्दों के लिये यहाँ आसमान को तकना भी बेमानी है
 बदली के बरसने की जाने उम्मीद क्यों मेरे मन में जगी
 यहां तो बदली का दिखना भी , खुदा की मेहरबानी है
 यहाँ रेत के दरिया बहते हैं कोई प्यास बुझाएगा कैसे
प्यासे से पूछो मरूथल में किस हद तक दुर्लभ पानी है
यहाँ बचा बचा के रखते हैँ सब अपने अपने पानी को
 यहाँ काम वही आता है जो अपनी बोतल का पानी है
 पानी पानी चिल्लाने से यहाँ कोई नहीं देता पानी
प्यासा ही रहना सीख अगर तुझे अपनी जान बचानी है
मृगतृष्णा के पीछे दोड़ा तो दौड़ दौड़ मर जायेगा
 पानी तो वहाँ मिलना ही नही, बस अपनी जान गंवानी है
 इसे प्यासे की मजबूरी कहूँ या चाह कहूँ दीवाने की
जब जानता है मृगतृष्णा है क्यों मानता है कि पानी है
 अब इस में तेरा दोष कहाँ , मेरी ही तो नादानी है
 तुम भी तो थी मृगतृष्णा ही मैनें समझा कि पानी है

Friday, November 23, 2007

सुन्दरबन

सुन्दरबन जाने का एक बार मौका मिला। वहाँ मैन्ग्रोव के वृक्ष बहुत अधिक हैं। हरियाली इतनी कि हरे रग के अलावा कुछ नज़र नहीं आता। वहाँ की छटा का जो मेरे मन पर प्रभाव पड़ा उसका इस कविता में कुछ चित्रण करने का प्रयास किया है। "सुन्दरबन" ये चलते चलते नाव लेके आ गई कहाँ धरती पे कैसे बन गया इक स्वर्ग सा जहाँ कुदरत के रंग देख कर मैं दग रह गया मानो जहाँ में सिर्फ हरा रंग रह गया रंग एक रूप एक बढने की इक रफ्तार है नख से ले कर शिख तलक हर वृक्ष एकसार है इतने सलीके से हसीना ज़ुल्फें भी संवारे ना जितने सलीके से हज़ारों वृक्ष हैं उगे यहाँ किस कदर सज सकती है बस एक रग से दुल्हन देखना हो गर किसी को आके देखे "सुन्दरबन"

Friday, November 16, 2007

आम आदमी

कल
एक सज्जन मेरे घर आये
बोले तुम्हारी मदद की दरकार है
मेरे पास एक कविता तैयार है
बड़ी मुश्किल से लिख पाया हूँ
कहीं छपवा दो इस लिये तुम्हारे पास आया हूँ
मैने पूछा ये कविता लिखने की बात तुम्हारे दिमाग में कैसे आई
बोला बात इतनी है भाई
मैने इन कवियों के लिये कविता है बनाई
तुम चाहो तो इसे तुकबन्दी कह सकते हो
लेकिन इसे छपवा दो मेरे भाई
ये मेरे भले बुरे की अकारण सोचते रहते हैं
मैं चाहुँ ना चाहुँ मेरा मार्गदर्शन करने मे लगे रह्ते है
ना चैन से रहने देते है ना खुद रहते है
अपना समय लिख कर और मेरा पढने मे व्यर्थ करते है
शायद मेरी ये कविता पढ कर इनकी समझ में आये
कि सुखी जीवन का एक ही है उपाय
कोई किसी के जीवन मे टाँग ना अड़ाये
बस इन से मुझे इतना ही है कहना
कि ये हमें हमारे हाल पे छोड़ दें
और अपनी कविताऔ का रुख हमारी ओर से हटा, अपनी ओर मोड़ लें
माना कि इन्हें लिखना आता है
पर इससे इनको
दूसरो पर टीका टिप्प्णी का अधिकार
कहाँ से मिल जाता है
सच मानो हम इन से बेहतर ही रहते हैं
और वो सब पहले से ही जानते है जो ये कहते हैं
मैने कहा मेरी मानो तुम अपने घर जाओ
बेहतर है ये कविता ना छपवाओ
ये कवि सिर्फ कहना जानते है
सुनना इन की आदत में नही
इन्हें कुछ भी कहो तो बुरा मानते हैं
ये तो दूसरों को सीख देना ही अपन धर्म मानते हैं

ये और बात है कि ये खुद कितना जानते हैं
इनका ,समझदारी से, बस इतना ही है नाता
इन्हें अपने अलावा कोई समझदार नज़र नहीं आता
क्यों ततैयों के छत्ते मे हाथ देते हो
इनको छोड़ो "आम आदमी" के बारे मे लिखो
अगर कुछ लिख लेते हो
बात उसकी समझ में आई
खुद उठा , अपनी कविता उठाई
लेकिन जब उसने पीठ घुमाई
मैने कहा ये तो बताते जाओ
तुम कौन हो भाई
मेरी ओर बिन देखे बोला
"आम आदमी"