Wednesday, June 17, 2009

रात भर कोई सिसकिया लेता रहा लेता रहे

धीरे धीरे आजकल रिश्ते सब मरने लगे
 हम भी औरो की तरह तरक्की अब करने लगे

 थाली किसीकी खाली है हुआ करे किसी को क्या
 आजकल तो सब के सब अपना घर भरने लगे

 अपनो बेगानो मे फर्क अब क्या रहा सोचो जरा
दोनो बचाने की जगह बेडा गरक करने लगे

 रात भर कोई सिसकिया लेता रहा लेता रहे
 सारे पडोसी रात भर खर्राटे तक भरने लगे

अपना भला बुरा लगे अब सोचने हम इस कदर
अपने हित की खातिर दुनिया का बुरा करने लगे

 मालिक का हो या गैर का बस खेत हरा चाहिये
आजकल सारे गधे चारा हरा चरने लगे

 बुद्धि मिली दिल खो गया पढ लिख के इतना ही हुआ
 तरक्की तो करने लगे पर सोच मे गिरने लगे

No comments: