Friday, February 12, 2021

अहसास अगर मर जाए तो

 अब तक तो जितने यार मिले

या मतलबी या गद्दार मिले


आँखों में बसाया जिसको भी
वो आंसू  बन के  बह  निकला
अब दिल में बसाया है  तुमको
देखें क्या हमे इस बार मिले

अहसास अगर मर जाए तो
रिश्तों में बता बाक़ी क्या बचा
क्यों लाश सा रिश्ता वो ढोना
ना वफ़ा मिले ना प्यार मिले

गरमाहट न रहे जब रिश्तो में
ये तो मरना हुआ  किश्तों में
जीना तो उसी को  कहतें है
जिसमे अपनो का प्यार मिले

चाहत से नही होता कुछ भी
जी जान लगाना पडता  है
मंजिल हो अगर आकाश में तो
पंखो को फैलाना पड़ता है

तू  पंख फैला के देख जरा
आकाश लगेगा छोटा  सा
हाँ पंख फैलाने की खातिर
हिम्मत को जुटाना पड़ता है

पिंजरे का पंछी क्या बनना 
दाना चोगा तो बैठें मिला
पर जब भी कभी उड़ना चाहा
बंद  पिंजरे के सब द्वार मिले 



Tuesday, February 9, 2021

रिश्ता ऐसा बना तुझसे ए जानेमन

 रिश्ता ऐसा बना तुझसे ए जानेमन 

ना  तो  जुड़ ही सका न हमसे तोडा गया 


यूँ लहराया  हवा में तेरा  दामन  सदा  

न हमसे पकड़ा गया न हमसे छोड़ा गया 


तेरे दर तक जो आता था वो रस्ता अज़ब

ना हम से तय हो सका न हम से मोड़ा गया 


यूँ तो तेरी ही जानिब बढ़ा  हर  कदम 

पर न  रुक ही सके न हम से दौड़ा गया 


घर बनाया तो था शौक से हमने भी 

पर  सलीके से कुछ भी न जोड़ा गया


नींव कमज़ोर  थी  बचता घर किस तरह 

हिली धरती कहीं  ईंट  कहीं  रोड़ा  गया  


 हारने पे कोई  युद्ध ना पूछो कभी 

 सवार है  कहाँ  कहाँ  घोडा गया 


 

मेरी बातो पर शायद तुझे आज यकीन नहीं आएगा

एक पल में ही  भूल जाए  जो उम्र भर के अहसान

मेरी नज़र में जानवर से  बदतर  है ऐसा इंसान  


 नहीं ज़रुरत फिर भी इकठा करता फिरे  सामान 

खुद ही समस्या पैदा कर रहा फिर ढूंढेगा समाधान 

 

बस औरों को उपदेश देने में   माहिर हैं  सब  लोग

जब  आन पड़े  खुद पे तो मारते   हर उसूल को लात 


न रिश्ते राहे अब रिश्तो से न रहा प्यार सा प्यार 

वक्त ने क्या  करवट ली सारा बदल गया संसार  


इतना ही खुददार है तो पिछला क़र्ज़ चुका के दिखा 

गर वो था मेरा  फ़र्ज़ तो चल अपना फ़र्ज़ निभा के दिखा 


मेरी  गलती रट रट  के खुद को तू पाक साफ न कर

अपना फ़र्ज़ निभाके दिखा फिर चाहे मुझसे बात ना कर  


तूने किसीका खाया है तो तेरा भी कोई खायेगा 

तूने रुलाया है मुझको कोई आकर तुझे रुलाएगा 


मेरी बातो पर शायद तुझे आज यकीन नहीं आएगा 

पर तू  रोयेगा पछतायेगा वो दिन भी  ज़ल्दी आएगा